[ad_1]

घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी और पुलिस को सूचना देते मकान मालिक।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पदस्थ एक CRPF हवलदार के सूने घर के ताले चटकाकर चोर नकदी-गहने सहित पांच लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। मकान की देखभाल के लिए एक किराएदार काे रखा है। दो दिन पहले वह बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती था।
.
मकान सूना था और चोर गिरोह की उस पर नजर पड़ गई। चोरों ने सूने घर के ताले चटकाकर गहने-नकदी पार कर दिया है। वारदात शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात अशोक कॉलोनी थाटीपुर की है। चोरी का पता किराएदार के अस्पताल से लौटने पर चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी निवासी पदम सिंह पुत्र चंटोली शाक्य CRPF में प्रधान आरक्षक है। पदमसिंह का बेटा टीकमगढ़ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ है। बेटा टीकमगढ़ रहता है और पदम सिंह की ड्यूटी दिल्ली एयरपोर्ट पर है। यहां पर घर की देखरेख के लिए उन्होंने एक किराएदार रखा है जो परिवार के साथ रहता है। दो दिन पहले किराएदार की तबियत खराब होने पर वह अस्पताल गए थे और दो दिन तक उपचार कराया था। शनिवार को जब वह वापस आए तो पता चला कि पूरे घर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इसका पता चलते ही उसने पुलिस और उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। यह सामान गया चोरी शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर उनके घर से 96 हजार रुपए नकदी के साथ ही करीब सात तोला सोने व एक किलो के करीब चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपए के करीब है। DVR भी निकाल ले गए चोर पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए हवलदार के घर में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर CCTV का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) ही निकाल ले गए हैं। अब पुलिस आस-पास के घरों में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।
[ad_2]
Source link

