Home मध्यप्रदेश Peace committee meeting in Balaghat | बालाघाट में शांति समिति की बैठक:...

Peace committee meeting in Balaghat | बालाघाट में शांति समिति की बैठक: आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा, गणेश विसर्जन के लिए बनाए जाएंगे चलित कुंड – Balaghat (Madhya Pradesh) News

32
0

[ad_1]

बालाघाट में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट में आगामी समय में आने वाले त्योहारों को शांति समिति की बैठक हुई।

.

कलेक्टर मृणाल मीना ने सभी त्योहारों को लेकर ‌विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में 7 सितंबर से श्री गणेश चतुर्थी से लेकर 25 दिसम्बर को क्रिसमस तक आने वाले त्योहारों के संबंध में चर्चा की गई।

खासकर गणेश चतुर्थी और ईद मिलादुन्नबी को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर मीणा ने भगवान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कहा कि विसर्जन के दौरान कई तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहेगा। साथ यह प्रयास भी किए जाएंगे कि जो आयोजक या व्यक्ति कुंड या विभिन्न स्थलों पर जाकर विसर्जन नहीं करना चाहे तो इसके लिए नपा एक चलित वाहन में कुंड बनाए।

जिसमें प्रतिमा का विसर्जन किया जा सके। इसके लिए निर्धारित रूट भी होगा। बैठक में 16 सितम्बर को मिलादुन्नबी , 3 अक्टूबर से दुर्गोत्सव, 12 अक्टूबर दशहरा, 17 को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 31 को दीपावली, 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा और गुरुनानक जयंती तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद अधिकारी।

बैठक में मौजूद अधिकारी।

बैठक में कलेक्टर मीणा ने समय- समय पर आने वाले त्यौहारों के संबंध में एएसपी, एसडीएम, टीआई और संबधित विभागों को विभिन्न पंडालों और आयोजकों के साथ पृथक से भी बैठक करने के निर्देश दिए।

एसपी नगेन्द्र सिंह ने श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बारे में कहा कि इसमें लम्बी कतारें होती हैं। साथ डीजे पर कई युवा नृत्य करते हैं। इसलिए समय तय किया जा सकता है। जो निर्धारित होगा, पुलिस और प्रशासन उसी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वार, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मौसम हरिनखेड़े, कलेक्टर मृणाल मीणा और नागरिक मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here