Home मध्यप्रदेश MLA said- Minimum price of soybean should be 8 thousand | कांग्रेस...

MLA said- Minimum price of soybean should be 8 thousand | कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: विधायक बोले- सोयाबीन का न्यूनतम मूल्य 8 हजार हो – Mandsaur News

30
0

[ad_1]

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर सहित मंदसौर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन ने कहा कि आज देश में किसान भगवान के भरोसे चल रहा है। मंडीयों में किसान को अपनी

.

साथ ही कहा कि आज किसानों के कृषि यंत्र, खाद, बीज, महंगे हो गए है। खेती में लागत बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। प्रदेश के हर व्यक्ति के घरों में भारी भरकम बिजली बिल आ रहे ही है l हर घर में एक बेरोजगार युवा बैठा है। वही प्रदेश की कानून व्यवस्था कमजोर हुई है ।

पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि पूरे देश में किसान, व्यापारी, बेरोजगार नव युवक, परेशान है। किसानों की खेती करने की लागत बढ़ने से किसानों की माली हालत कमजोर हो गई है। वही भारी भरकम टैक्स से व्यापारी वर्ग परेशान है नवयुवक बेरोजगार होकर घर में बैठा है।

पूर्व विधायक पुष्पा भारती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने जनता को प्रलोभन देकर सरकार बनाई है। यह हर वर्ग की विरोधी सरकार है इस सकार को अगले विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश में किसान, व्यापारी, नवयुवक, मिडिल क्लास की कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार ने टैक्स पर टैक्स लादकर प्रदेश वासियों की कमर तोड़ दी है ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here