Home मध्यप्रदेश Congress staged a sit-in protest, submitted a memorandum to the collector |...

Congress staged a sit-in protest, submitted a memorandum to the collector | कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा: जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सरकार कड़ी कार्रवाई कर, अत्याचार रोकने के लिए कारगर कदम उठाए – Dewas News

15
0

[ad_1]

शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शहर बुधवार को शहर के चारों ब्लॉक कांग्रेस की ओर से चामुंडा कंप्लैक्स के सामने धरना दिया गया।

.

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है सोयाबीन की फसल का लागत मूल्य भी उसे नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर बिजली के बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम नागरिक बिजली बिलों से परेशान है। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही है। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा नाम भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों के आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर में हुई घटना में देवास के भाजपा नेता का नाम उजागर हुआ। प्रदेश की सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से असफल हुआ है। वही अनुसूचित जाति के अल्पसंख्यक जाति के साथ ही आदिवासी समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़े है।

उन्होंने आगे कहा कि यह धरना हम आयोजित कर रहे हैं, ताकि सरकार का ध्यान इस ओर दिला सके। इस धरने और ज्ञापन के माध्यम से हमारी आप से मांग है कि आप निर्देशित करें कि सरकार कड़ी कार्रवाई करते हुएअत्याचार रोकने के लिए कारगर कदम उठाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here