Home मध्यप्रदेश You can avail the benefit of water tax discount for 10 more...

You can avail the benefit of water tax discount for 10 more days | वन टाइम सेटलमेंट योजना: जलकर में छूट का फायदा 10 दिन और ले सकेंगे – Indore News

28
0

[ad_1]

बकाया जलकर राशि की वसूली के लिए चलाई गई वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत निगम ने कुल बिल पर 50 फीसदी छूट दी थी। 45 दिन तक चलाए गए अभियान के तहत 35 करोड़ राशि निगम के राजस्व विभाग में जमा हुई है। अब यह निर्णय लिया गया है कि उपभोक्ताओं के लिए इस छूट की समय

.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि बकाया जलकर राशि 560 करोड़ है। इसका 50 फीसदी भी मानें तो 280 करोड़ रुपए वसूली की जा सकती है। 25 अगस्त तक अभियान चलाया। लोगों ने फायदा उठाते हुए बिल सेटलमेंट करवाया है। इससे 35 करोड़ जमा हुए हैं। इसीलिए निर्णय लिया है कि 10 दिन के लिए अभियान को बढ़ाया जाए। इस दौरान लोगों की बिल से जुड़ी गड़बड़ी भी ठीक की जा रही है।

जिन चौराहों पर यातायात बाधित हो रहा, पहले वहां की बिल्डिंग के बेसमेंट पर होगी कार्रवाई

निगम प्रशासन ने 1100 बिल्डिंगों की सूची बना ली है, जिनके बेसमेंट में दुकानें या अन्य व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्रवाई फेज-वाइज की जाएगी। सभी को नोटिस देना भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे चौराहों के आसपास की बिल्डिंग को देखा जाएगा, जिनके कारण यातायात बाधित हो रहा है। महापौर ने कहा कि एकसाथ सभी पर कार्रवाई नहीं होगी। यह प्रारंभिक सर्वे है। सबसे पहले ऐसे चौराहों को देखा जा रहा है जहां वाहनों के सड़क पर खड़े रहने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। बेसमेंट में पार्किंग छोड़कर कोई अन्य उपयोग किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यातायात की दृष्टि बेसमेंट में पार्किंग का नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर चुके हैं। सभी के सुझाव के बाद यह तय किया है कि पहले ऐसे चौराहों के आसपास व्यवस्था सुधारी जाए। जिसके कारण यातायात की समस्या आ रही है। गौरतलब है कि शहर में ऐसे कई बाजार है जहां सालों से तलघर में दुकानें चल रही है। इन इलाकों में पार्किंग भी बड़ी समस्या है। सबसे ज्यादा समस्या जेल रोड पर देखी जाती है। वहां आसपास कोई पार्किंग भी नहीं है। इसे लेकर वे बोले कि इसीलिए पहले चरण में चौराहों के आसपास तय किया जाएगा।

आज सफाई का जिम्मा जनता और नेता संभालेंगे

गोगानवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के सफाईकर्मी अवकाश पर रहेंगे। इसलिए जनता और जनप्रतिनिधि मैदान में उतरेंगे और सफाई का जिम्मा उठाएंगे। राजबाड़ा पर सुबह 7 बजे महापौर अभियान की शुरुआत करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here