Home मध्यप्रदेश Accused arrested for robbing rifle from security guard: 315 bore gun also...

Accused arrested for robbing rifle from security guard: 315 bore gun also recovered | सिक्योरिटी गार्ड से राइफल की लूट के आरोपी अरेस्ट: 315 बोर की बंदूक भी बरामद – Ashoknagar News

14
0

[ad_1]

जिले के सहराई थाना क्षेत्र के रूहाना गांव के प्लांट से एक गार्ड की 315 बोर की राइफल छीन कर ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

.

साथ ही एक आरोपी के कब्जे से लाटू हुई बंदूक को बरामद कर लिया है। सिक्योरिटी गार्ड केवल एक व्यक्ति को ही पहचानता था जबकि तीन अज्ञात थे।

13 अगस्त को फरियादी विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह तोमर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मंगलवार रात 10:00 बजे वह प्लांट पर था। तभी महिंद्रा बोलेरो कैंपस से चार लोग आए जिनमें एक यशपाल यादव निवासी उमरिया थाना भानगढ़ जिला सागर था। उसके साथ तीन और व्यक्ति थे। जब उन लोगों से रजिस्टर पर एंट्री करने को कहा तो उन्होंने उनसे विवाद करते हुए गार्ड की बंदूक छीन ले गए थे।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसपी के निर्देश के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिन गठित की गई थी। टीम ने कुछ ही दिनों में सभी आरोपियों की पहचान की और आरोपी यशपाल यादव एवं रामराजा यादव, मजबूत सिंह यादव निवासी उमरिया जिला सागर को गिरफ्तार किया। आरोपी यशपाल के कब्जे से एक 315 बोर की रायफल बरामद की। इसके बाद आरोपियों को मुंगावली न्यायालय में पेश किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here