Home मध्यप्रदेश BJP’s membership campaign will start from September 1 | 1 सितंबर से...

BJP’s membership campaign will start from September 1 | 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान होगा शुरू: बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- सांसद को 25 हजार और विधायक को 15 हजार सदस्य जोड़ने का टारगेट – Burhanpur (MP) News

34
0

[ad_1]

बुरहानपुर में गुरुवार शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक इंदिरा कॉलोनी के स्वर्गीय परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यशाला हुई जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, सांसद ज्ञा

.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने पीपीटी से सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है जिसमें सांसद को 25 हजार, विधायक को 15 हजार, महापौर को 10 हजार, जिलाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष को 5-5 हजार सदस्य जोड़ने का टारगेट दिया है। भाजपा अपनी जनहितैषी नीतियों से पहले मतदाताओं को जोड़ती है फिर वह भाजपा का सदस्यता बनता है। सदस्यता से वह सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और फिर नेता बनता है।

ऐसे भाजपा खड़ी होती है। इसी तरह हमें भारत को विश्व गुरु बनाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सदस्यों को जोड़ना होगा। हमें डॉक्टर, इंजीनियर, झुग्गी झोपड़ी, महिलाओं और खासकर मुस्लिम वर्ग को भी जोड़ऩा है। उन्होंने कहा. तिलक लगाकर, ढोल, ढपले, शहनाई बजाकर सदस्यों को जोड़ने पहुंच सकते हैं। कार्यशाला को जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक मंजू दादू ने भी संबोधित किया।

ऐसे जोड़ना है सदस्य

सदस्यता अभियान के लिए मोबाइल नंबर 8800002024 पर एंड्रॉइड मोबाइल से मिस्ड कॉल करना है। लिंक जनरेट होगी। उसे ओपन करने पर पेज खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरना है। उसमें सदस्य का फोटो अपलोड करेंगे। जिससे आईडी कार्ड जनरेट होगा। आईडी कार्ड के नीचे रेफरल नंबर होगा।

इस रेफरल नंबर को कार्यकर्ता को दर्ज करना अनिवार्य है। इसी डाटा से पता चलेगा किसने कितने लोगों को सदस्य बनाया है। कीपैड मोबाइल पर नंबर से मिस्ड कॉल पर मैसेज आएगा। उससे सदस्यता बनाएंगे। जहां नेटवर्क नहीं वहां ऑफलाइन फार्म भरना है। हालांकि, फॉर्म जिला कार्यालय भेजना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज किया जा सके।
ऐसा चलेगा अभियान
– 25, 26 और 27 अगस्त को मंडलों की कार्यशाला कराई जाएगी।
– 28 और 29 अगस्त को शक्ति केंद्रों की कार्यशाला होगी।
– 31 अगस्त को जिले के 650 बूथों पर एक साथ कार्यशाला होगी।
– 1 सितंबर से पहले चरण का सदस्यता अभियान शुरू होगा जो 25 सितंबर तक चलेगा।
– 1 अक्टूबर से दूसरे चरण का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

यह भी रहे मौजूद

कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानंद महाजन, जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, जिला महामंत्री पिंटू जाधव, जिला महामंत्री सुभानसिंह सोलंकी, जिला मंत्री संजय सहगल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, वरिष्ठ अरुण शेंडे, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, रामलाल राठौर, नितिन महाजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष प्रियंका सातरकर, जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे, सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन, आईटी सेल जिला संयोजक अनिल वानखेड़े आदि भी मौजूद थे। ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here