Home मध्यप्रदेश The city’s hockey stadium is in a bad state | नगर का...

The city’s hockey stadium is in a bad state | नगर का हॉकी स्टेडियम बदहाल: सीएम के प्रोग्राम के लिए बिछाई गई थी गिट्टी और डस्ट; कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद भी फैला कचरा – Tikamgarh News

15
0

[ad_1]

शहर का एक मात्र हॉकी स्टेडियम फिर खस्ताहाल हो गया है। सीएम के प्रोग्राम के बाद न तो ग्राउंड की साफ सफाई की गई और न ही गिट्टी हटाई गई है। एक सप्ताह बाद भी ग्राउंड के चारों ओर कचरा फैला है। शुक्रवार को हॉकी खिलाड़ी कचरा साफ करते नजर आए। मैदान में फैली

.

दरअसल, नगर के इकलौते हॉकी स्टेडियम को संवारने की जगह बार-बार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। 10 अगस्त को प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव जिले के दौरे पर आए थे। जिसके चलते हॉकी मैदान पर गिट्टी और डस्ट बिछा दी गई। सीएम के प्रोग्राम के बाद भी ग्राउंड की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे हॉकी खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं।

इससे पहले भी सितंबर 2023 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने आ रहे थे। उनके कार्यक्रम के लिए हॉकी खेल मैदान को पूरी तरह खराब कर दिया गया था। सीएम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन गिट्टी और डस्ट से पूरा खेल मैदान खराब हो गया था। खेल मैदान को व्यवस्थित करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में कुछ नहीं किया गया।

राजनीतिक प्रोग्राम से खिलाड़ी परेशान

हॉकी खेल मैदान में एक ओर मुरम की सड़क बनाकर गिट्टी बिछाई गई। जिससे हॉकी मैदान पूरी तरह खराब हो गया है। खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों का कहना है कि बार बार राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण पूरा मैदान खराब हो गया है। जिला प्रशासन के खिलाफ हम लोग कुछ बोल भी नहीं सकते।

सीएमओ ने दिए साफ सफाई के निर्देश

इस मामले में नपा सीएमओ शिवी उपाध्याय का कहना है कि हॉकी ग्राउंड की साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। कल ही पूरे ग्राउंड की सफाई करा दी जाएगी।

मैदान में नहीं बिछाई गिट्टी

पीडब्ल्यूडी ईई इंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि केवल गाड़ियों के आने जाने के लिए गिट्टी और डस्ट डालकर रोड बनाया गया है। ग्राउंड के अंदर गिट्टी नहीं बिछाई गई। फिर भी अगर खिलाड़ियों को कोई परेशानी होगी तो मैदान ठीक करा दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here