Home मध्यप्रदेश CM Mohan will make four missions of PM Modi’s four categories |...

CM Mohan will make four missions of PM Modi’s four categories | मजदूरों को ई-स्कूटर के लिए आर्थिक मदद देगी सरकार: एमपी में खुलेगी डिजिटल यूनिवर्सिटीज; स्वतंत्रता दिवस पर सीएम कर सकते हैं 10 बड़े ऐलान – Bhopal News

39
0

[ad_1]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, नारी सशक्तिकरण मिशन और किसान कल्याण मिशन बनाने का ऐलान कर स

.

सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश में डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने, श्रमिकों को ई-स्कूटी के लिए आर्थिक सहायता देने, खजुराहो में गुरुकुल स्थापित करने की भी घोषणा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ये 10 नए ऐलान कर सकते हैं..

1. गरीब, युवा, किसान, महिला कल्याण मिशन बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा, गरीब, महिला और किसान को जाति बताकर उनके विकास के लिए काम करने की बात कह चुके हैं। पीएम मोदी के इन वर्गों के कल्याण के संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम यादव इनके नाम पर चार मिशन बनाएंगे।

2. प्रदेश में डिजिटल विश्वविद्यालय खोले जाएंगे

प्रदेश में तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए डिजि लॉकर सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है। सीएम अब प्रदेश में डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने का ऐलान कर सकते हैं। ताकि स्टूडेंट्स को डिजिटल तकनीक की जानकारी और शिक्षा दी जा सके।

3. ऑनलाइन पोर्टल से करेंगे समस्या निराकरण

प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में अच्छा स्कोप है। इसका दोहन भी कई बार माफिया दबाव बनाकर करता है। इसे रोकने के लिए पट्‌टेदारों और नागरिकों की समस्या के ऑनलाइन निराकरण पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा।

बुधवार को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

बुधवार को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

4. श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने दी जाएगी सहायता

सीएम यादव अपने संबोधन में श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही तीन औद्योगिक नगर जबलपुर, सतना और मंडीदीप में मजदूरों के लिए नए अस्पताल खोलने की भी घोषणा भी हो सकती है।

5. दस हजार करोड़ की लागत से 60 नए उद्योग लगेंगे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 नई उद्योग इकाइयां शुरू होने की जानकारी भी सीएम दे सकते हैं। इसमें 17 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

6. जिला और संभाग स्तर पर चालक प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे

प्रदेश में अभी राज्य स्तर पर चालक प्रशिक्षण केंद्र काम कर रहे हैं। अब संभाग और जिला स्तर पर चालक प्रशिक्षण केंद्र बनाने का ऐलान किया जा सकता है। परिवहन व्यवस्था और मजबूत बनाने और विभाग में करप्शन खत्म करने की बात भी हो सकती है।

7. पारम्परिक कलाओं के गुरुकुल की स्थापना का ऐलान संभव

प्रदेश में खजुराहो स्थापत्य कला का बड़ा केंद्र माना जाता है, जहां हर साल लाखों विदेशी यहां की बेजोड़ कला देखने पहुंचते हैं। सीएम अपने संबोधन में राष्ट्र के पहले पारंपरिक कला वाले गुरुकुल की स्थापना खजुराहो में करने का ऐलान कर सकते हैं।

8. युवाओं को ऐतिहासिक महत्व के स्थान घुमाएंगे

सीएम चाहते हैं कि लोगों को प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का पता चले। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोंड चित्रकला के साधक स्व. जनगण सिंह श्याम की स्मृति में डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ में कला केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की जा सकती है।

साथ ही वीर भारत संग्रहालय स्थापित कर भारतीय सभ्यता के संरक्षकों के योगदान को सहेजा जाएगा। साथ ही युवाओं को प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर अध्ययन यात्रा कराई जाएगी।

9. पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होंगे जन आरोग्य केंद्र

सीएम मोहन यादव हर जिला अस्पताल में आयुष विंग बनाने की बात कह चुके हैं। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जल्दी ही 11 नए आयुर्वेद महाविद्यालय और चिकित्सालय शुरू होने वाले हैं। इस बीच पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से रेडक्रास से जन आरोग्य केंद्र खोलने की तैयारी है।

10. पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का नाम बदलेगा

प्रदेश के पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का नाम पशु पालन, गौ पालन और डेयरी विभाग करने का ऐलान सीएम मोहन अपने संबोधन में कर सकते हैं। इसके अलावा दूध पर प्रति लीटर बोनस दिए जाने की भी घोषणा की जा सकती है। सीएम यादव इसके जरिये पशुपालन और गौ पालन को बढ़ावा देकर गांवों को रोजगार युक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें –

तिरंगे की रोशनी में नहाया महाकाल मंदिर: एमपी में आजादी का जश्न

78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक इमारतें, सरकारी दफ्तर, मंदिर जगमग हैं। महाकाल मंदिर को तिरंग रंग की लाइटिंग से सजाया गया है। पर्यटन स्थलों पर भी लाइटिंग की गई है। भोपाल में वल्लभ भवन समेत अन्य इमारतों पर ऐसी रोशनी है कि दीपोत्सव का एहसास हो रहा है। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

उफनती नर्मदा में 10km तैरी 6 साल की बच्ची: तस्वीरों में देखें एमपी की तिरंगा यात्रा

जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच 10 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तैराकों के साथ 6 साल की ओजस्विनी मोथा ने भी यह यात्रा पूरी की। पिता विनोद मोथा और बड़ी बहन रानू मोथा (11) के साथ वे शामिल हुईं। तेज लहरों में 6 साल की बच्ची को छलांग लगाते देख सभी दंग रह गए। इधर, भोपाल में 30 किलोमीटर तक यात्रा निकली। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here