[ad_1]
खरगोन में हर घर तिरंगा अभियान में मंगलवार को दोपहर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से देशभक्ति गीतों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
.
सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने यात्रा की शुरुआत की और यात्रा में शामिल हुए। पुलिस अफसर व विद्यार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए।
देशभक्ति गीतों पर लगभग डेढ़ किलोमीटर यात्रा किला गेट पर यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में नपाध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बापूसिंह परिहार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मराज मीना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन शामिल हुए।
सांसद ने कहा- एकजुट होकर देश को विश्व विजेता बनाएं
कार्यक्रम में सांसद पटेल ने कहा कि देशभक्ति का ऐसा जज्बा सिर्फ युवाओं में ही देखने को मिलता है। हम सभी जवानों के ऋणी हैं।
हमें देश विरोधी ताकतों से देश की रक्षा करनी है। देश के नागरिकों की रक्षा के लिए एकजुट होना है। इस तिरंगा यात्रा का एक ही उद्देश्य है कि हम सभी एकजुट होकर देश को विश्व विजेता बनाएं।




[ad_2]
Source link



