Home मध्यप्रदेश Congress will gherao Sagar Collector’s office today | सागर कलेक्टर कार्यालय का...

Congress will gherao Sagar Collector’s office today | सागर कलेक्टर कार्यालय का आज घेराव करेगी कांग्रेस: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी होंगे शामिल, सिविल लाइन चौराहे पर करेंगे सभा – Sagar News

33
0

[ad_1]

सभास्थल की तैयारियों का जायजा लेते कांग्रेसी।

सागर जिले में दलितों पर हो रहे अत्याचार, स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम द्वारा किए गए 900 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार, पुराने बस स्टैंड को शुरू कराने और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदर्शन में

.

इस दौरान सिविल लाइन चौराहे पर सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण डॉ. आनंद अहिरवार, रेखा चौधरी, गुड्डू राजा बुंदेला, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, डॉ. संदीप सबलोक, आशीष चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे आदि ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बताया कि जंगी प्रदर्शन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक संजय शर्मा भी शामिल होंगे। सागर जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here