Home मध्यप्रदेश Dr. Ambedkar’s statue was unveiled in the district hospital | जिला अस्पताल...

Dr. Ambedkar’s statue was unveiled in the district hospital | जिला अस्पताल में हुआ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण: भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि, लंबे समय बाद मिली सौगात – shajapur (MP) News

16
0

[ad_1]

शाजापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय जिला अस्पताल में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

.

दरअसल डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। वहीं पूर्व विधायक हुकुम सिंह कराड़ा द्वारा भी प्रतिमा अनावरण के लिए कार्रवाई आगे बढ़ाई गई थी। लेकिन प्रतिमा नहीं लग सकी थी। इसके लिए हालांकि कुछ साल पहले ही प्रतिमा के लिए चबूतरे का निर्माण किया जा चुका था। जहां प्रतिमा के लिए प्रतीक्षा की जा रही थी।

आज यानी रविवार को नगरवासियों की यह प्रतीक्षा पूरी हुई। यहां प्रतिमा का अनावरण सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। जहां विधायक अरूण भीमावद सहित पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे प्रणाम कर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पंडित आशीष नागर, गोविंद नायक, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, किरण सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here