Home एक्सक्लूसिव पार्थ जायसवाल बने छतरपुर कलेक्टर: संदीप जीआर होंगे सागर कलेक्टर; सागर के...

पार्थ जायसवाल बने छतरपुर कलेक्टर: संदीप जीआर होंगे सागर कलेक्टर; सागर के कलेक्टर, एसपी बदले

14
0

सागर में दीवाल गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश सरकार ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा तीन कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी को हटाया गया उनकी जगह विकास सहवाल सागर के एसपी होंगे। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भी हटा कर छतरपुर के कलेक्टर सन्दीप जीआर को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2015 बैच के आईएएस पार्थ जायसवाल को छतरपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि पार्थ का आईआईटी आईएफएस में भी चयन हुआ था।

सागर में दीवाल गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। एसडीएम रहली तथा सीएमएचओ को भी तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

सागर जिले के शाहपुर में मासूमों की मौत को लेकर सीएम बेहद नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने कलेक्टर एसपी एसडीएम को हटाने के निर्देश दिए थे। वरिष्ठ अधिकारियों को हटाए जाने के बाद सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में फीडबैक लिया था। चीफ सेक्रेटरी समेत अन्य अधिकारियों के द्वारा यह अवगत कराया गया कि सागर जैसे संवेदनशील जिले के लिए प्रशासनिक क्षमता के धनी छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

इसी के चलते मुख्यमंत्री ने छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर पर भरोसा जताते हुए सागर के प्रशासनिक मुखिया की जवाबदारी सौंपी है।

सागर के शाहपुर में दीवार गिरने से 6 बच्चों की मौत
सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह एक हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

बच्चे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे। तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब आधा दर्जन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here