Home मध्यप्रदेश murder of a 13 year old child | 13 साल के बच्चे...

murder of a 13 year old child | 13 साल के बच्चे की हत्या: सोमवार से था लापता, तिघरा के पहाड़ों पर पत्थरों से दबा मिला शव, सिर में चोट – Gwalior News

35
0

[ad_1]

मासूम बच्चा हेमसिंह राजपूत, जिसकी हत्या कर शव को तिघरा के पहाड़ों में छुपाया गया।

ग्वालियर में एक 13 साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव तिघरा से डेढ़ किलोमीटर दूर पहाड़ पर पत्थरों से दबा दिया गया था। पत्थरों के बीच से बच्चे का एक हाथ बाहर निकल रहा था। जिस पर एक चरवाह की नजर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात को ही एसपी ग्वा

.

पत्थरों के बीच इस तरह निकल रहा था हाथ, चरवाहा ने दी पुलिस को सूचना

पत्थरों के बीच इस तरह निकल रहा था हाथ, चरवाहा ने दी पुलिस को सूचना

ग्वालियर के तिघरा थाना स्थित तिघरा के जंगल में पहाड़ी पर चरवाह अपनी बकरियों को लेकर लौट रहा था। तभी पहाड़ पर उसे पत्थरों के बीच एक हाथ निकला हुआ दिखा। जिस पर वह पास पहुंचा तो अंदर एक बच्चे का शव पत्थरों से दबा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पत्थर हटाए तो अंदर एक 12 से 13 साल के बालक का शव था। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुला लिया। घटना स्थल की प्रारंभिक पड़ताल में ही स्पष्ट हो गया था कि बच्चे की हत्या की गई है। पहले आशंका थी कि हो सकता है कि बालक पहाड़ से गिर गया हो, लेकिन जब पास ही एक खून से सना नुकीला पत्थर मिला, जिस पर मृतक के सिर के बाल भी रखे थे। यदि मृतक गिरता भी तो सिर में जिस तरह का घाव था वह चोट नहीं लग सकती थी। मामला सीधे तौर पर हत्या का था। अब पुलिस के सामने चुनौती थी कि मृतक की पहचान कैसे की जाए।
सोमवार से लापता था मृतक
शव मिलने के बाद पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि हाल ही में तीन से चार दिन में दो बच्चे लापता हुए हैं। जब उनके परिजन को पुलिस ने स्पॉट पर बच्चे का शव दिखाया तो मोतीझील निवासी कमलेश राजपूत पत्नी स्व. अशोक राजपूत ने मृतक का अपना बेटा 13 वर्षीय हेम राजपूत बताया है। कमलेश ने बताया कि उनका बेटा सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को सुबह 10 बजे गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए घर से निकला था। मैंने खुद उसे 24 नंबर टेंपो में बैठाया था, लेकिन उसके बाद वह लौटा ही नहीं। शाम तक वह नहीं आया तो कमलेश ने उसे काफी तलाश किया। इसके बाद पुरानी छावनी थाना पहुंचकर सूचना दी। लापता के नाबालिग होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।

इकलौटे बेटे की मौत के बाद बेसुध मां

इकलौटे बेटे की मौत के बाद बेसुध मां

सोमवार को 3 बजे आया था आखिरी कॉल
मृतक की मां कमलेश ने बताया कि उसका बेटा हेम राजपूत पढ़ाई लिखाई नहीं करता था। उनकी आर्थिक हालात बेहद खराब हैं। सोमवार से उनका बेटा लापता था। वह सुबह 10 बजे गुप्तेश्वर जाने के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं। उसी दिन 3 बजे उसका एक अनजान नंबर से मेरे फोन पर कॉल आया था। उसने बताया था कि वह पहाड़ी पर है। उससे ज्यादा बात नहीं हो पाई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं है।
शिवम पर संदेह, पुलिस ने हिरासत में लिया
हेमसिंह की मां ने पुलिस को बताया कि उसको शिवम कुशवाह पर संदेह है। शिवम उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था। जिस कारण उसे मैंने समझाया था। उसी के कारण गोल पहाड़िया से घर छोड़कर हम मोतीझील पहुंच गए थे। जब मैं हेमसिंह को तलाश रही थी तो शिवम ने मेरा मोबाइल लिया था। उसने वो नंबर डिलीट कर दिया था जिस नंबर से आखिरी बार बेटे ने कॉल किया था। इतना पता चलते ही पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना
इस मामले में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पहाड़ी पर एक बच्चे का शव मिला है। उसके सिर में चोट का घाव है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बच्चे की हत्या हुई है यह प्रारंभिक पड़ताल से पता चल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here