Home मध्यप्रदेश Accident in Deshgaon valley, bike rider dies | देशगांव घाटी में हादसा,...

Accident in Deshgaon valley, bike rider dies | देशगांव घाटी में हादसा, बाइक सवार की मौत: फोरलेन हाईवे के साइड शोल्डर पर लगा था पेट्रोल पंप का होर्डिंग, उसी से टकराया – Khandwa News

37
0

[ad_1]

देशगांव घाटी में हाईवे के साइड शोल्डर पर लगा था पेट्रोल पंप का होर्डिंग। इसी से टकराया बाइक सवार।

इंदौर-ऐदलाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित देशगांव घाटी में हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक के भाई और ससुर की हालत गंभीर है। हादसे की वजह फोरलेन हाईवे के साइड शोल्डर पर लगा पेट्रोल पंप का होर्डिंग था। हादसा इतना भयावह था कि होर्डिंग से टकर

.

देशगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। नायरा पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। मृतक की पहचान हरिश पिता बोंदर (30) निवासी ग्राम सिरसोद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हरिश अपने भाई जितेंद्र के साथ ससुर सुखराम को लेने उनके गांव मछलगांव (भीकनगांव) गया था। वापसी में लौटते वक्त देशगांव घाट सेक्शन में हादसा हो गया।

मृतक हरिश पिता बोंदर निवासी ग्राम सिरसोद।

मृतक हरिश पिता बोंदर निवासी ग्राम सिरसोद।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। छैगांवमाखन अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। मृतक हरिश मजदूरी करता है। 7-8 साल उम्र के दो बालक है। हाईवे किनारे लगे अवैध होर्डिंग ने उसकी जान ले ली। इधर, घायल जितेंद्र और सुखलाल के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस तरह हाईवे के साइड शोल्डर पर लगा था पेट्रोल पंप का होर्डिंग।

इस तरह हाईवे के साइड शोल्डर पर लगा था पेट्रोल पंप का होर्डिंग।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here