Home मध्यप्रदेश Chaddi Baniyan gang caught on CCTV in Javra, VIDEO | जावरा में...

Chaddi Baniyan gang caught on CCTV in Javra, VIDEO | जावरा में चड्‌डी बनियान गैंग CCTV में कैद, VIDEO: रहवासियों के जागने पर भागे, दौबारा आए पत्थर फेंके, लोगों ने कहा- पुलिस गश्त नहीं हो रही – Ratlam News

16
0

[ad_1]

रतलाम के जावरा में चड्‌डी बनियान गैंग के तीन सदस्य कॉलोनी में घूमते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। बदमाशों के हाथों में पत्थर थे। रात में किसी के नजर इन बदमाशों पर पड़ गई। रहवासियों ने एक दूसरे को कॉल कर बताया। कॉलोनी में हलचल मचने पर यह बदमाश पत्थर फेंकते

.

सोमवार सुबह 4.30 बजे बदमाश दौबारा आए बदमाश सीसीटीवी में कैद।

सोमवार सुबह 4.30 बजे बदमाश दौबारा आए बदमाश सीसीटीवी में कैद।

चड्‌डी बनियान गैंग के सदस्य रविवार-सोमवार की दरमियानी रात काटजू नगर और विद्युत कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। आधी रात को बदमाशों के चलने-फिरने से साफ दिखाई दे रहा था कि यह किसी घटना को अंजाम देने आए है। बदमाशों ने अपने मुंह कपड़ों से ढक रखे थे। हाथों में चप्पल व पत्थर लेकर चल रहे थे। समय रहते रहवासियों की सतर्कता के चलते बदमाश दबे पाव लौट गए।

रात 1.29 पर सबसे पहले दिखे

बदमाश सबसे पहले रात 1.29 बजे कैमरे में कैद हुए। उसके बाद 1.32 से लेकर 2.39 तक क्षेत्र में घूमते हुए कैमरे में दिखे। क्षेत्र में एक मकान से इन बदमाशों को देख लिया। तब एक दूसरे पड़ोसी को मोबाइल के जरिए बदमाशों के कॉलोनी में घूमने की सूचना दी। तब कॉलोनीवासी सतर्क हो गए। कॉलोनी में हलचल बढ़ने लगी तो बदमाश पत्थर फेंकते हुए भाग निकले। बताया जा रहा है कि उस समय तो बदमाश भाग गए। लेकिन तड़के 4.30 बजे से लेकर 4.33 बजे तक बदमाश दौबारा कॉलोनी में आए। जो कि कैमरे में कैद हो गए। एक बदमाश तो पत्थर फेंकते हुए भी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है।

थाने पर पहुंचे रहवासी

जावरा औद्योगिक थाने पर पहुंचकर रहवासियों ने पुलिस गश्त करने की मांग की।

जावरा औद्योगिक थाने पर पहुंचकर रहवासियों ने पुलिस गश्त करने की मांग की।

सोमवार सुबह क्षेत्रीय रहवासी औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाने पहुंचे। आवेदन देकर क्षेत्र में रात्रि गस्त चालू करने की मांग की। रहवासियों ने आवेदन में बताया कि वर्तमान में पुलिस की कोई गश्त नहीं हो रही है। चोर बैखोफ घूमते रहे। स्थानीय निवासियों की जागरुकता व जागने व अपने-अपने घरों के बाहर निकलने पर चोर मौके से भाग गए। रात्रि में समय पर पुलिस गश्त की जाए। इस दौरान राजकुमार वाघेला, पीएस पाटीदार, होकमसिंह सोलंकी, रामचंद्र वाघेला आदि कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

जांच में जुटी पुलिस

रहवासियों ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए। इसके बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे है। लेकिन अधिकारिक रुप से अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

महिला के गले से झपटा मार ले उड़े मंगलसूत्र

जावरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। रविवार सुबह 6.30 बजे खाचरौद नाका रोड पर मॉर्निंग वॉक पर गई काशीराम कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय शकुंतला शर्मा (विश्वकर्मा) के के गले से बाइक सवार बदमाश सोने का मंगल सूत्र झपटा मार कर भाग गए थे। गले में सोने की भी चेन थी। लेकिन वह कपड़ों में अटकने से बच गई। इस मामले में भी पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार को पुलिस इस मामले को का खुलासा कर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here