Home मध्यप्रदेश The festival of Guru and disciple will be celebrated with great pomp...

The festival of Guru and disciple will be celebrated with great pomp by Gayatri Parivar, Ashad Purnima will be celebrated tomorrow on Sunday 21st July | गुरु शिष्य का पर्व गुरु पूर्णिमा मनाएगा गायत्री परिवार: कल मंत्र दीक्षा भी दी जाएगी – Barwani News

39
0

[ad_1]

गुरु पूर्णिमा पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित सभी शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ, चेतना केंद्रों पर 21 जुलाई रविव

.

जिला समन्वयक महेंद्र भावसार ने बताया कि गायत्री धाम सेंधवा में आठ राज्यों के 150 चंद्रायण साधकों द्वारा 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ में पूर्णाहुति आहुतियां प्रदान कर सबके सुख शांति की प्रार्थना की जाएगी। सप्त गौ प्रदक्षिणा, मां सुरभि, दिव्य गौ विज्ञान की झलक और मंगल यात्रा के साथ पर्व पूजन का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर गायत्री धाम के पंडित मेवालाल पाटीदार द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भागवती देवी शर्मा की सूक्ष्म उपस्थिति में मंत्र दीक्षा दी जाएगी। मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष में हमारे कर्तव्य और दायित्व विषय पर उपस्थित हजारों गायत्री परिजनों को संदेश देकर एमिशन के प्रति श्रद्धा संवर्धन का संकल्प कराया जाएगा। वहीं हरितिमा संवर्धन वृक्ष गंगा अभियान में 108 ग्रामों के परिजनों को सिंदूर के पौधे का वितरण होगा।

40 बीघा जमीन बना रहे प्राकृतिक वातावरण
उन्होंने बताया कि गायत्री धाम द्वारा आश्रम विस्तार की क्रय की गई 40 बीघा जमीन में 50 केसर आम के पौधे भूदान संकल्प भामाशाहो से रोपण होगा। 40 बीघा जमीन पर आगामी दिनों आरण्यक और साधना की समुचित व्यवस्था प्राकृतिक वातावरण बना कर की जा रही है। जिसने देश विदेश के हजारों व्यक्ति मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

आश्रम द्वारा संचालित गुरुकुल के 300 छात्र-छात्राओं का विद्यारंभ और शिखा स्थापना संस्कार भी किया जाएगा। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य चरण पादुका सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा का पूजन कर पंच गव्य स्नान अभिषेक उपस्थित गायत्री परिजनों द्वारा किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here