[ad_1]
रीवा में दो पक्षों के जमीनी विवाद में दो महिलाओं के ऊपर एक हाईवा मुरुम डाल दी गई। जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह दब गई। एक महिला कमर तक दब गई तो दूसरी महिला गले तक मुरुम के ढेर में दब गई। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। बाद में फावड़े की मदद से मुरुम को
.

घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई।
जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। पूरा मामला मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव चौकी का है। जहां शनिवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद का वीडियो घर के ही किसी सदस्य ने बना लिया। जो शनिवार देर रात सामने आया।
घटना के संबंध में जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरुम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने राजेश सिंह निवासी ग्राम मढ़ी को मुरुम डालने से मना किया। जिसके बाद गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं हाईवा मुरुम हमारी पत्नियों के ऊपर डालकर जान से मारने की कोशिश की। जिन्हें इलाज के लिए हमने गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
पूरे मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है कि दो महिलाएं विरोध कर रही थी। इस दौरान हाईवा से मुरुम पलटी कर दी गई। जिसमें दोनों दब गई। जिसमें अपराध पंजीबद्ध करके पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। आए हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link

