Home मध्यप्रदेश A woman poured petrol on herself in the collectorate | कलेक्ट्रेट में...

A woman poured petrol on herself in the collectorate | कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल: पड़ोसी द्वारा जमीन, पाटौर हड़पने से है परेशान, बार-बार जनसुनवाई में कर चुकी है शिकायत – Gwalior News

40
0

[ad_1]

सुनवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेला और पी भी लिया। पेट्रोल पीते ही बेसुध होकर नीचे गिरी महिला

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अचानक आपा खोते हुए अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इतना ही नहीं महिला ने आत्महत्या के लिए पेट्रोल पी भी लिया। महिला का यह कृत्य देख वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने महिला को

.

महिला काे पुलिस निगरानी में इलाज के लिए ले जाते हुए

महिला काे पुलिस निगरानी में इलाज के लिए ले जाते हुए

ग्वालियर के मोहना क्षेत्र की रहने वाली सीमा नागर ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आत्महत्या का प्रयास किया है। वह रोती बिलखती कलेक्टर रुचिका चौहान के पास सरकारी पट्टे को लेकर गुहार लगाने पहुंची थी। कलेक्टर ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। लगातार चार बार से जनसुनवाई में आ रही महिला को फिर आश्वासन मिला तो वह बौखला गई। उसने थैले से प्लास्टिक की बोतल निकाली और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने के साथ ही उसे पी भी लिया। पेट्रोल पीने के कारण महिला बेसुध होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी। यह देखते ही आसपास खड़े अधिकारियों के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को उठाया। जनसुनवाई में मौजूद कलेक्टर रुचिका चौहान भी महिला का हाल जानने तत्काल उसके पास पहुंची। साथ ही उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए CMHO की मौजूदगी में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है।
महिला बोली-पड़ोसी पाटौर से बेधखल कर रहा है
अस्पताल जाने से पहले महिला ने बताया कि पड़ोसी विद्याराम धाकड़ उसकी पाटौर से उसे हटाना चाहता है और जिस कारण वह उसे आए दिन परेशान करता है। जिस जमीन पर वह खेती करती थी उस जमीन पर खेती करने पर जान से मारने की धमकी देता है। ऐसे में बार शिकायत पर भी कार्रवाई न होने से मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा है। महिला के इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।
महिला की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं
इस गंभीर मामले पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि दोनों ही पक्ष सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे है। उन्हें नोटिस भी जारी किये गए हैं। तहसीलदार द्वारा जमीन का सीमांकन कराने के बाद पट्टे के आवेदन को देखते हुए पीड़ित महिला को कोई उसकी पाटौर से बेधखल न करे इसको लेकर थाना मोहना को भी निर्देश दिए गए थे। महिला की परेशानी को देखते हुए उसके इलाज सहित मदद के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here