Home मध्यप्रदेश Woman dies after falling into a mine | खदान में गिरकर महिला...

Woman dies after falling into a mine | खदान में गिरकर महिला की मौत: 15 घंटे बाद किया शव बरामद, खदान में नहाते समय हुआ था हादसा – Gwalior News

36
0

[ad_1]

महिला के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकालने के बाद पुलिस व एनडीआरएफ

ग्वालियर में खदान में डूबी महिला का शव पुलिस और NDRF की टीम ने 15 घंटे बाद मंगलवार को निकाल लिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला हर रोज की तरह खदान में भरे पानी में अपने बच्चे के साथ नहाने और कपड़े धोने गई

.

सोमवार रात तक NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया, लेकिन रात 9 बजे तक महिला नहीं मिलने पर रेस्क्यू को सुबह तक के लिए रोका था। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा स्थित बंजारा मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय विजमा पत्नी विजय सिंह सोमवार शाम करीब 5 बजे खदान में गिर गई थी। महिला के गिरने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम के साथ महिला की तलाश की, लेकिन रात करीब 9 बजे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में महिला का पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस और NDRF की टीम वापस लौट आई थी। मंगलवार सुबह फिर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान चलाया। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद पुुलिस और NDRF की टीम ने महिला का शव बरामद कर लिया है। महिला के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह नशे की आदी थी और अब पुलिस पता लगा रही है कि घटना के समय वह नशे में तो नहीं थी।
जांच कर कार्यवाही करने की कही बात
मामले की जानकारी देते हुए पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने बताया कि खदान में भरे पानी में महिला की गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर थाने का बल और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। मंगलवार सुबह महिला का शव खदान से मिल गया है। शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here