[ad_1]
अशोकनगर के जनपद पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 22 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। साथ ही 5 निकाह भी हुए। एक कल्याणी विवाह हुआ। इन सभी को ₹49-49 हजार रुपए के चेक दिए गए हैं। पूरे विधि-विधान से विव
.
पर्यावरण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक जोड़े को एक-एक पौधा भेंट किया गया। साथ ही पौधे की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना गरीब बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से बेटियों के माता पिता चिंता से मुक्त हुए हैं।
साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से गरीब कन्याओं का विवाह पूरे रीति रिवाज से धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक कराया जाता है। योजना से लाभान्वित परिवारों को अब बेटियों के विवाह के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को संबल प्रदान करने के लिये कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
विवाह सम्मेलन में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम और सम्मान पूर्वक हो। आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के सपने पूरे हो रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजूलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से मनोबल और आत्मसम्मान में बढ़ोतरी करना और सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है।


[ad_2]
Source link



