Home मध्यप्रदेश A grand Kalash Yatra was taken out, thousands of women participated |...

A grand Kalash Yatra was taken out, thousands of women participated | भव्य कलश यात्रा निकली, हजारों महिलाएं शामिल हुईं: कल से 6 जुलाई तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगे पंडित प्रदीप मिश्रा – Vidisha News

15
0

[ad_1]

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा कल (रविवार) से विदिशा में शुरू होने वाली है। आज (शनिवार) शहर के मुख्य मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसके हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिलाएं पीले और लाल रं

.

वे सिर पर कलश रखकर भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए चली। खुले मंच पर कलाकार भगवान भोलेनाथ और माता सती के रूप धारण कर प्रस्तुति देते रहे। कलश यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हरवंश सरदार चल रहे थे।

कलश यात्रा के दौरान शिव महापुराण की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर वासियों के द्वारा कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा लगभग 7 किलोमीटर निकल गई। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक श्रद्धालु चलते रहे।

कलश यात्रा देवी के बाग से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार तिलक चौक निकास माधवन चौराहा खरीफ फाटक चौराहे से करैया खेड़ा रोड होती हुई हाईवे पहुंची। जहां 7 किलोमीटर का सफर पूरा कर गिरधर कॉलोनी में हुई। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से महिलाएं विदिशा में पहुंची।

बताया गया कि विदिशा के बायपास के पास 30 जून से 6 जुलाई तक श्री हित हरिवंश कल्याण समिति और मां सरस्वती मानस मंडल के तत्वाधान में शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महा पुराण कथा का वाचन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here