[ad_1]

झल्लार थाना इलाके में बैतूल-झल्लार सड़क पर पुलिस ने एक बोरी से युवक की लाश बरामद की है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक का पीएम करवाकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
.
झल्लार थाना इलाके में मुख्य मार्ग पर झल्लार से करीब 5 किमी की दूरी पर ग्राम चिचोलाढाना के पास एक पुलिया के नीचे एक बोरी पड़ी होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। बोरी से उठ रही बदबू के बाद गांव वालों का ध्यान उस तरफ गया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरी की जांच की तो उसमें एक युवक की लाश पाई गई। इस लाश के हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। जिसे एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था।
मृतक लगभग 30 वर्ष का बताया जा रहा है। जो काला पेंट और काली ही शर्ट पहने हुए है। जिसे एक मोटे प्लास्टिक के रस्से से बांधा गया था। यह लाश लगभग 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। झल्लार पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भैंसदेही भेजा है। जिसके बाद उसकी हत्या संबंधी जानकारी सामने आ सकेगी।
[ad_2]
Source link



