Home मध्यप्रदेश Brother-in-law shot at brother-in-law | साले ने जीजा में मारी गोली: घायल...

Brother-in-law shot at brother-in-law | साले ने जीजा में मारी गोली: घायल जीजा बोला-पत्नी से फोन पर बात करने से मना किया था – Gwalior News

15
0

[ad_1]

घायल जीजा जिसे गोली पसलियों में लगी है।

ग्वालियर में एक ममेरे साले ने अपने जीता पर हत्या करने की नीयत से फायर कर दिया। गोली लगने से जीजा घायल हो गया है। घटना बुधवार शाम तिघरा के झंडापुरा में उस समय की है जब घायल अपनी पत्नी के साथ दवा लेकर डॉक्टर की क्लीनिक से घर लौट रहा था। हमलावर साला बाइ

.

गोली युवक को पसली में लगी है और अंदर ही फंस गई है। फिलहाल उसका ऑपरेशन होने जा रहा है। घायल ने हमलवर साले को पत्नी से फोन पर बात करने से रोका था। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

साला जितने अपने ही जीजा है पहले उनको संभाल लें

साला जितने अपने ही जीजा है पहले उनको संभाल लें

बता दें कि ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र झंडा के पुरा में रहने वाले 23 वर्षीय युवक सुनील कुशवाहा अपनी पत्नी विनीता के साथ बुधवार शाम करीब 6:00 बजे डॉक्टर से दवा लेने के बाद घर लौट रहा था। तभी मुरैना में रहने वाला पत्नी का ममेरा भाई रंजीत कुशवाहा अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और आते ही जीजा सुनील कुशवाहा पर कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली सुनील कुशवाहा के सीधे हाथ के नीचे पसली में जा लगी जिससे वह घायल होकर जमीन पर ही गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी रंजीत अपने दोनों साथियों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया।
बाइक पर सवार होकर आए थे तीनों बदमाश
जानकारी के मुताबिक घायल सुनील कुशवाहा को गोली मारने वाला आरोपी रंजीत कुशवाह सुनील की पत्नी विनीता का ममेरा भाई है। दोनों एक दूसरे से अक्सर बात करते थे, लेकिन जब इस बात की जानकारी विनीता के पिता को लगी तो उसने दो महीने पहले ही 25 अप्रैल 2024 को सुनील के साथ विनीता की शादी कर दी थी। लेकिन शादी होने के बाद भी साला रंजीत और विनीता एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। जब इसकी जानकारी पति सुनील को लगी तो उसने इसका विरोध कर रंजीत से पत्नी से बात करने से मना किया तो साला रंजीत इतना नाराज हो गया कि उसने विनीता को पाने और पति सुनील को रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी।
घायल बोला पत्नी के साथ दवा लेकर जा रहा था घर
घायल सुनील ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर की क्लीनिक से दवा लेकर वापस घर जा रहा था तभी साला रंजीत कुशवाहा बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ आया और उसे गोली मार कर वहां से फरार हो गया। उसने अपने साले रंजीत से पत्नी से फोन पर बात करने से मना किया था जिससे नाराज होकर उसने यह हमला कर दिया। उसकी पत्नी और साले का आपस में अफेयर चल रहा था जिसका उसने विरोध किया था।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी
तिघरा थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि युवक को उसके ही साले ने गोली मारी है। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है, जन्द आराेपियों को पकड़ा जा सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here