Home मध्यप्रदेश When everyone becomes aware then only all our water sources will be...

When everyone becomes aware then only all our water sources will be clean: Rajput | जब सभी जागरूक होंगे तभी हमारे सभी जलस्रोत स्वच्छ होंगे: राजपूत – Sagar News

12
0

[ad_1]

हम सभी को जलस्रोतों के प्रति सजग एवं सतर्क रहना होगा। सभी जलस्रोतों को अपने घर के जैसा साफ स्वच्छ रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना होगा। जब हम सभी जागरूक होंगे तब हमारे सभी प्राचीन एवं नवीन जलस्रोत स्वच्छ एवं साफ होंगे। यह बात कैबिनेट मंत्री गोवि

.

हमारे जिला सहित संपूर्ण प्रदेश के प्राचीन से प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन किया गया और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि पूर्व में हमारे पूर्वज श्रमदान पर विश्वास करते थे किंतु आज मशीनों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। हम सबको अपने पूर्वजों के समय को याद करते हुए श्रमदान कर अपने आसपास के जलस्रोतों सहित सभी जगह साफ-सफाई का ध्यान देना होगा। तभी प्रदेश स्वच्छ एवं स्वस्थ होगा। हम सभी को गंगा की पूजा अर्चना अवश्य करना चाहिए। किसी भी चीज के लिए हमें आत्म चिंतन करना चाहिए। आत्म चिंतन करने से हमें प्रेरणा मिलती है।

जलस्रोत हमारे पुरखों की निशानी: विधायक

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा जलस्रोत हमारे पुरखों, पूर्वजों की निशानी हैं। इन्हें बचाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जो जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया इससे हमने अपने पुराने जलस्रोतों को सहेजने एवं संवारने का कार्य किया है। पानी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके लिए हमें बचाना होगा। आज हम सब एक साथ संकल्प लें सभी जल स्रोतों की सुरक्षा करने के लिए जिससे कि सभी जल स्रोत सुरक्षित रह सकें। हमारा लाखा बंजारा तालाब धीरे-धीरे शुद्ध एवं साफ हो रहा है। जल्दी ही मुख्यमंत्री सागर आकर लाखा बंजारा तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। आभार कलेक्टर दीपक आर्य ने माना।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान मंत्री, विधायक ने अन्य जनप्रतिनिधियों आैर अधिकारियों के साथ गंगा आरती की। श्रमदान कर गंगा घाट की सफाई की। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतियोगियों को मंत्री राजपूत, विधायक जैन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, पार्षद रानी अहिरवार, सोमेश जड़िया, पप्पू फुसकेले, सिद्धार्थ पचौरी, अंकू चौरसिया आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here