[ad_1]
गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 5 लाख 40 हजार एवं राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के 1 लाख 46 हजार वोट से जीत पर भाजपा कार्यक्रताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी चलाकर और मिठाई
.
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा से 5 लाख 40 हजार 939 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी रोडमल नागर ने 1 लाख 46 हजार मतों से जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मात दी। बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय हाट रोड पर बैंड बाजों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं नाच उठे। इसी के साथ ही आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि गुना संसदीय क्षेत्र की जनता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताजपोशी की, तो वहीं राजगढ़ की जनता ने राजा की विदाई की। इसी के साथ ही जिला अध्यक्ष ने गुना, बमोरी, राघौगढ़ एवं चाचौड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, वरिष्ठ भाजपा महेंद्र सिंह यादव, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक, चाचौड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी, गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, हरिसिंह यादव, विठ्ठल दास मीणा, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जीत का जश्न भाजपा कार्यालय से जलूस के रूप में निकलकर हनुमान चौराहा पहुंचा। यहां पर भाजपा जनों ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाते हुए आमजन को मिठाई वितरण कर बधाईयां प्रेषित की।





[ad_2]
Source link



