[ad_1]
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री विनम्र सागर ससंघ दिगंबर जैन मंदिर चौक बाजार पहुंचे। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के पदाधिकारी, निर्माण समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज भोपाल ने नादरा बस स्टैंड पर मुनि संघ की अगवानी की।
.

बारेलाल बैंड के साथ मुनि संघ विभिन्न रास्तों से होता हुआ जैन मंदिर चौक पहुंचा। उनके स्वागत में जगह-जगह रंगोली सजाई गई और फूलों की बरसात की गई। चौक धर्मशाला में मुनिश्री ने कहा कि हम सभी को आचार्यश्री के सपने को साकार करने में आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए।

पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा, मंत्री मनोज आरएम ने बताया कि अगवानी के दौरान युवा जैन ध्वजा लेकर और नेमी नागर करोंद के युवा जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बहुमंडल की महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं, उनके पीछे जिनवाणी वैयव्रति की सदस्य जिनवाणी लेकर चल रही थीं।

उसके बाद वीर विद्या संघ की बालिकाएं झांझर बजा रही थीं। चौक के बालक वीर विद्या संघ के माध्यम से गुरुदेव के जयकारे लगा रहे थे।

बारेलाल बैंड ठीक मुनिसंघ के आगे चल रहा था, उनके भजनों पर सभी भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। मुनिश्री विनम्र सागर महाराज भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन एवं आरती कर अगवानी की।

महिलाएं पीले वस्त्र एवं पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर चल रहे थे। नादरा बस स्टैंड से मुनि संघ विभिन्न मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। जहां संघ में शामिल छुल्लक हीरक सागर ने तीनों मुनिराज का मंच पर पाद प्रक्षालन किया एवं परिक्रमा की।

चौक धर्मशाला में धर्मसभा हुई, जहां पंचायत कमेटी एवं निर्माण समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलन किया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य पवन सुपर परिवार एवं मनोज बांगा परिवार को प्राप्त हुआ।

शास्त्र विराजमान का सौभाग्य मनोज बांगा परिवार, आलोक पंचरत्न परिवार, आरके जैन अभिराज एडवोकेट परिवार को प्राप्त हुआ। वीर विद्या संघ की बालिकाओं ने स्वागत गीत पर भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट एवं समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। जिनमें मनोज बांगा, आलोक पंचरत्न, मनोज आरएम, हुकमचंद, दिलीप मिंगू, विपिन, अमित तडैया, अरविंद, अशोक सराफ, विजय मोदी, अरविंद जैन रोडवेज, ऋषभ, प्रदीप कुट्टू, प्रदीप जैन स्वीट्स, सच्चेंद्र गुड्डू, सुनील, दिनेश, विनोद चौधरी, राजीव मोदी, अमित सुपर, रितेश नवकार, नितेश मामा, अंकित जैन, अनुराग पवैया उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link



