Home मध्यप्रदेश margin of win and loss | अनिल फिरोजिया ने अपनी ही जीत...

margin of win and loss | अनिल फिरोजिया ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोडा: फिरोजिया ने कहा नमामि शिप्रा प्रोजेक्ट को धरातल पर लाना है, 9 प्रत्याशियों में चौथे नम्बर पर रहा नोटा – Ujjain News

34
0

[ad_1]

उज्जैन-आलोट लोक सभा सीट पर 13 मई को हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना के बाद अनिल फिरोजिया दूसरी बार क्षेत्र के सांसद चुने गए है। उज्जैन लोक सभा सीट के मतदाता ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया , बीजेपी का गड माने जाने वाली उज्जैन लोक सभा सीट पर इस बार

.

मंगलवार को आये चुनाव नतीजों में बीजेपी के अनिल फिरोजिया दूसरी बार जीतकर सांसद बने है। अनिल फिरोजिया ने विधान सभा में महेश परमार के हाथों मिली का बदला भी ले लिया है। जीत के बाद दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि अनिल फिरोजिया ने कहा कि अब नमामि शिप्रा प्रोजेक्ट को धरातल पर लाना है। साथ ही जावरा से पीथमपुर रोड बनेगा ,उज्जैन से झालावाड़ रेल लाइन की डीपीआर बननी है जल्द ही उसका कार्य भी शुरू होगा। उज्जैन में आने वाले कुछ वर्ष बाद सिंहस्थ मेला का आयोजन होगा। उसके कई कार्यो को करना है।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 3 लाख 65 हजार 337 वोटो से हराया था। इस बार अनिल फिरोजिया ने महेश परमार से विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार से मिली हार का बदला लेते हुए उन्हें 3 लाख 75 हजार 860 वोटों से हराया है। उज्जैन में 21 राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट इस प्रकार रहा बीजेपी के अनिल फिरोजिया को कुल 8 लाख 36 हजार104 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के महेश परमार को 4लाख 60 हजार 244 वोट मिले। जबकि नोटा 9332 रहा।

विजय जुलुस

विजय जुलुस

प्रॉपर्टी ब्रोकर से विधायक और दूसरी बार सांसद बनने का सफर-

किसी जमाने में प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करने वाले अनिल फिरोजिया दूसरी बार लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है वे एक बार फिर उज्जैन आलोट संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व बजरंग दल में जिला संयोजक पद से उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मंडल में उपाध्यक्ष पद पर रहे और 2014 में तराना विधानसभा से विधायक चुने गए। 2019 के बाद अब 2024 में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बन गए है।

चार चुनाव के नतीजे –

लोकसभा चुनाव बीजेपी प्रत्याशी को मिले वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट जीत
वर्ष 2009 सत्यनारायण जटिया 3,11,064 वोट प्रेमचंद गुड्डू 3,26,90वोट कांग्रेस
वर्ष 2014 चिंतामन मालवीय 6,41,101 वोट प्रेमचंद गुड्डू 3,31,438 वोट बीजेपी
वर्ष 2019 अनिल फिरोजिया 7,91,663 वोट बाबूलाल मालवीय 4,26,026 वोट बीजेपी
वर्ष 2024 अनिल फिरोजिया 8,36,104 वोट महेश परमार 4,60,244 बीजेपी

उज्जैन में कौन कब और किस पार्टी से सांसद रहा-

1952 से 1962 राधेलाल व्यास -कांग्रेस

1967 हुकुमचंद कछवाय -भारतीय जन संघ

1971-1977 हुकुमचंद कछवाय – जनता पार्टी

1980 सत्यनारायण जटिया- जनता पार्टी

1984 सत्यनारायण पंवार- इंडियन नेशल कांग्रेस

1989 से 2009 सत्यनारायण जटिया- भारतीय जनता पार्टी

2009 से 2014 तक गुड्डू- इंडियन नेशनल कांग्रेस

2014 से 2019 चिंतामन मालवीय- भारतीय जनता पार्टी

2019 से 2023 अनिल फिरोजिया- भारतीय जनता पार्टी

2024 में अनिल फिरोजिया जीते – भारतीय जनता पार्टी

जानिए कैसे 21 राउंड में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी –

राउंड बीजेपी अनिल फिरोजिया कांग्रेस महेश परमार
राउंड 1 43256 23417
राउंड 2 44869 25358
राउंड 3 43556 22983
राउंड 4 47493 20813
राउंड 5 45459 23408
राउंड 6 46953 27596
राउंड 7 44520 24697
राउंड 8 48459 24211
राउंड 9 45426 23041
राउंड10 42649 24761
राउंड11 45123 20467
राउंड12 49166 24694
राउंड13 43476 26656
राउंड14 41685 25982
राउंड15 42949 21731
राउंड16 43528 24926
राउंड17 39270 27090
राउंड18 31787 21239
राउंड19 25002 15839
राउंड20 13983 7208
राउंड21 5765 3434

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here