Home मध्यप्रदेश Congress candidate could not save his own stronghold | अपना ही गढ़...

Congress candidate could not save his own stronghold | अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए कांग्रेस प्रत्याशी: MP सरकार के मंत्रियों की ग्वालियर व दक्षिण विधानसभा में भाजपा रिकॉर्ड वोट से जीती – Gwalior News

36
0

[ad_1]

मतगणना के दौरान कर्मचारी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के एजेंट को काउंटिंग कराते हुए।

ग्वालियर लोकसभा के लिए रविवार को मतगणना पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पर भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह ने 70210 वोट से जीत हासिल की है। पर यहां रोचक बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी का गढ़ ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा जो उनकी अपनी व

.

भारत का स्वागत करते मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर

भारत का स्वागत करते मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर

विशेषकर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा जहां कांग्रेस विधायक है वहां भी भारत सिंह ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी को डबरा, भितरवार में जरुर बढ़त मिली है पर ग्वालियर की पूर्व विधानसभा जहां वैश्य और एससी वोटर सबसे ज्यादा हैं वहां भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही है। सिर्फ 229 वोट के अंतर से कांग्रेस के प्रवीण पाठक बाजाी मार ले गए हैं। दैनिक भास्कर ने लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा बार एनालाइसिस किया तो पता लगा कि भाजपा प्रत्याशी विरोध के बाद भी अपना गढ़ बचा ले गए और भरपूर समर्थन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अपने ही गढ़ में चित हो गए।

मंत्रियों की विधानसभा में मिली रिकॉर्ड जीत
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को प्रदेश सरकार के दो मंत्रियांे की विधानसभा में रिकॉर्ड जीत मिली है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की ग्वालियर विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस को 25449 वोट से हराया है। दूसरे मंत्री नारायण सिंह विधानसभा ग्वालियर दक्षिण में कांग्रेस 18271 वोट से हारी है। यह विधानसभा कांग्रेस विधायक का गढ़ भी रही है।

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सार्टिफिकेट लेते हुए

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सार्टिफिकेट लेते हुए

कांग्रेस विधायक वाली दो सीट पर भाजपा जीती
ग्वालियर लोकसभा की आठ विधानसभा में से चार पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें से दो विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस विधायक और लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक की किले बंदी को ध्वस्त करते हुए जीत हासिल की है। जिनमें ग्वालियर ग्रामीण विधान है। यह विधानसभा वैसे ते भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह का गढ़ है। पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर यहां से विधायक बने थे। लोकसभा में कुशवाह व गुर्जर बाहुल्य वाली इस सीट पर भारत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को मात देकर कांग्रेस की किलेबंदी तोड़ी है। इसी तरह शिवपुरी की पोहरी विधानसभा से भी कांग्रेस के कैलाश कुशवाह विधायक हैं। यहां भी भारत सिंह कुशवाह ने प्रवीण पाठक पर 13 हजार से ज्यादा वोटों की जीत दर्ज की है।
भितरवार में कांग्रेस ने बाजी मारी, जबकि यहां भाजपा विधायक है
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने तीन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह से बढ़त बनाई थी। इनमें से ग्वालियर पूर्व व डबरा विधानसभा में तो कांग्रेस विधायक हैं। पर तीसरी बड़ी विधानसभा भितरवार है, जहां भाजपा से विधायक मोहन सिंह राठौर हैं। पर यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने सभी राउंड के बाद 5898 वोट से जीत दर्ज कर भाजपा की किलेबंदी ध्वस्त की थी।
सचिन पायलट ने जहां किया प्रचार वहां मिली जीत
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के लिए कोई स्टार प्रचारक ने रोड शो नहीं किया न ही कोई बड़ा नेता ने सभा की। वह अपने ही दम पर लड़ते हुए नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मंे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन राजेश पायलट ने डबरा और भितरवार में चुनावी सभाएं की थीं। इसमें हैरत की बात नहीं है कि इन दोनों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली है। दोनों विधानसभा में लगभग 19 हजार वोट की बढ़त बनाई है।
जानिए किस विधानसभा में किसे मिली बढ़त
– ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा को 444 वोट की मिली बढ़त।
– ग्वालियर विधानसभा में भाजपा को 25449 वोट की बढ़त मिली।
– ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस को 229 वोट की मिली मामूली बढ़त।
– ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को 18271 वोट की बढ़त मिली।
– भितरवार विधानसभा में कांग्रेस को 5898 वोट से जीत मिली।
– डबरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी 13148 वोट की जीत मिली।
– करैरा विधानसभा (शिवपुरी) में भाजपा को 32258 वोट की बढ़त।
– पोहरी विधानसभा (शिवपुरी) में भाजपा को 12376 वोट ज्यादा मिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here