Home मध्यप्रदेश A young man committed suicide due to grief over mobile theft: The...

A young man committed suicide due to grief over mobile theft: The mother of the deceased held the daughter-in-law responsible for the son’s suicide | मोबाइल चोरी होने के गम में युवक ने किया सुसाइड: मृतक की मां ने बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया – Shivpuri News

74
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुडखेड़ा गांव में एक 24 साल के युवक ने अपना मोबाइल गुम हो जाने के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं मृतक की मां ने बेटे की सुसाइड का जिम्मेदार उसकी पत्नी को भी ठहराया है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम

.

जिला मुख्यालय पर अपने बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम हाउस लेने पहुंची 50 वर्षीय अंगूरी बाई पत्नी इंदर सिंह ने बताया कि बीते वह अपने छोटे बेटे के साथ पनिहार गई हुई थी। रात में आकर देखा उसके 24 साल के बेटे धर्मवीर आदिवासी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। उसे तत्काल सतन बाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंगूरी ने बताया कि उसके बेटे धर्मवीर की शादी नहीं हुई है। इसके बाद उसने अपने पति को छोड़ कर आई एक महिला को पत्नी बनाकर रख लिया था। बेटे की पत्नी उसे परेशान करने लगी थी। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले घर से चली गई थी। इससे धर्मवीर डिप्रेशन में रहने लगा था। बीते रोज धर्मवीर का मोबाइल चोरी हो गया था। उसने यह बात मुझे फोन कर बताई थी। वह मुझसे मोबाइल के कागजात के बारे में पूछताछ कर रहा था। उसका बेटा पत्नी से पहले से ही परेशान था इसके बाद उसका मोबाइल भी चोरी हो गया। इसके चलते उसके बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here