[ad_1]
अयोध्या के महापौर और तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी शनिवार को सपत्नीक इंदौर आए। पहली बार इंदौर आगमन पर संस्था संघ मित्र द्वारा गीता भवन में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष, समाजसेवी व
.

मंच से अभिवादन स्वीकर करते हुए अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी।
अयोध्या और इंदौर समाज के बीच में कुछ नया करेंगे- अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी
इस अवसर पर अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि जो मेरे गुरु हैं, वे पुष्यमित्रजी के भी गुरु हैं, इसलिए हम दोनों गुरु भाई हुए। इंदौर जिसने पूरी दुनिया और भारत में एक कीर्तिमान बना रखा है, यह इंदौर के प्रयास के कारण संभव हो सका है। सभी को इसके लिए प्रणाम करता हूं क्योंकि आपके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो सकता है। नगर की स्वच्छता एक बात है और मन की स्वच्छता का काम भी हम करते आ रहे हैं। हम उस नगरी के रहने वाले हैं जो मन की स्वच्छता करता है। आने वाले समय में हम दोनों अयोध्या और इंदौर समाज के बीच में कुछ नया करेंगे। जैसे माता अहिल्या ने भी विपरीत परिस्थितियों में काम कर पूरे देश में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार और निर्माण कराया था, आज उसी काम को आगे बढ़ाते हुए भारत के धार्मिक स्थल को विकसित करने का काम मोदी जी कर रहे हैं। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया की मार्गदर्शक संस्कृति है।

अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का नागरिक अभिनंदन करते हुए।
इंदौर से अयोध्या के लिए बस सुविधा जल्द शुरू करेंगे- महापौर पुष्यमित्र भार्गव
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की जन्मभूमि के प्रथम नागरिक गिरीशपति तिवारी का सपत्नीक पधारने पर उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। पूरे देश के साथ अयोध्या के साथ इंदौर पर भी भगवान राम की कृपा बनी रहे। त्रिपाठी सनातन के ध्वज वाहक के रूप में अयोध्या में अपनी सेवा कर रहे हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ समाज पर गहरा अध्ययन रखने वाले सेवक को रामजी सेवा करने का अवसर मिला है। लोक माता अहिल्या बाई की 300वी जन्म शताब्दी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा, यह आयोजन इसकी शुरुआत भी कही जा सकती है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता की संकल्पना को धर्म नगरी और भारत की स्वच्छ नगरी के संयुक्त प्रयास हम शुरू सकते हैं। हम दोनों मिलकर धार्मिक, पर्यटन और स्वच्छता का काम शुरू सकते हैं। महापौर भार्गव ने इंदौर से अयोध्या के लिए बस सुविधा शुरू करने की घोषणा भी की।

मंच पर अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव और गीता भवन के पदाधिकारी।
[ad_2]
Source link



