[ad_1]
ब्यावरा में नगर पालिका ने रविवार को पटेल नगर में अवैध कनेक्शन काटे तो स्थानीय लोग भड़क गए। इसके साथ ही नारेबाजी करती महिलाएं और बच्चे सहित लोग सड़क पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर नगर पालिका
.
नगर पालिका CMO रईश खान का कहना है जिस मेन लाइन से नगर की टंकी भरी जाती है। उस लाइन से कुछ लोगों ने रात 12 बजे करीब 7 से 8 अवैध नल कनेक्शन कर लिए थे। उनको आज रविवार को सुबह नगर पालिका के कर्मचारियों ने कटवा दिया गया। जिसको लेकर यहां जनता ने सड़क पर जाम लगा दिया गया था। उनका कहना है कि हमारे नल वापस जोड़ो, गर्मी में हमे पानी की परेशानी आती है। जनता की परेशानी को देखते हुए फिलहाल नल वापस जोड़े जा रहे हैं।

[ad_2]
Source link

