Home मध्यप्रदेश The name of the husband and girlfriend was written on the reverse...

The name of the husband and girlfriend was written on the reverse hand | उल्टे हाथ पर लिखा था पति ओर प्रेमिका का नाम: पत्नी की मौत में दोनो पर केस दर्ज,पति हिरासत में – Indore News

37
0

[ad_1]

इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के तेजाजी नगर में रहने वाली एक महिला का शव सोमवार दोपहर उसके घर में मिला था। महिला के उल्टे हाथ पर पति ओर उसकी प्रेमिका द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी गई। इस मामले में अफसरो ने मंगलवार को महिला के मायके पक्ष के लोगो के बयान लिये। जिसमें पति ओर उसकी महिला मित्र पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक सिल्वर स्प्रिंग में रहने वाली कविता(40)पति पंकज पाटिल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार दोपहर में उसका शव घर में फंदे पर लटके मिला। कविता ने सुसाइड के पहले उल्टे हाथ पर पकंज ओर उसकी महिला मित्र नम्रता का नाम लिखा जिसमें बताया कि दोनो के बीच गहरे संबध है। इसके कारण पति परेशान करता है। इसके साथ ही घटना के पहले उसने मारपीट की बात भी लिखी थी। जिसमें पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये असपताल भेजा। मामले में मंगलवार को निधी का पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में उसके परिजनों ने पति पर आरोप लगाए। जिसके बाद पंकज ओर नम्रता पर केस दर्ज कर लिया गया।
एक बेटी पुणे में करती है पढ़ाई
कविता की दो बेटिया है। घटना के समय एक बेटी स्कूल गई हुई थी। वही पति घर से बाहर था। कविता की बड़ी बेटी पुणे में पढ़ाई करती है। मंगलवार को मां की मौत की सूचना पर वह भी इंदौर पहुंची। पुलिस अफसरो के मुताबिक नम्रता की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here