Home मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया...

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोध, ज्ञापन देकर की रिहाई की मांग

34
0

[ad_1]


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ईडी द्वारा की गई है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ में आक्रोश है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए केजरीवाल को रिहा करने की मांग की। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा का कहना था कि ईडी ने अमान्य तरीके से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने पर्सनली दुश्मनी निकालने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। हम किसी से झगड़ा नहीं चाहते हैं। यह लोग एक-एक करके सबको जेल में डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल की रिहाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here