छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में यूं तो वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान एवं महोत्सव आयोजित होते रहते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के पर्व पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य महाराजश्री गरीब एवं बेसहारा कन्याओं के विवाह करते हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च महाशिवरात्रि को 151 गरीब कन्याओं के विवाह का महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की श्रंखला में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक महाराजश्री के मुखारविंद से कथा रसपान करने का भक्तों को अवसर मिलेगा। वहीं जाने-माने राष्ट्रीय कवि एवं कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास अपने-अपने राम थीम पर 27 से 29 फरवरी तक कथा करेंगे। रविवार को बागेश्वर धाम में मीडिया से संवाद करते हुए महाराजश्री ने कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी दी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य महाराज श्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 27 से 29 फरवरी तक डॉ. कुमार विश्वास की कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। महाराजश्री ने बताया कि 1 मार्च से 7 मार्च तक प्रख्यात कथा वाचक इन्द्रेश जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होने जा रही है। देश विदेश से जुड़े बागेश्वर धाम बगिया के पुष्प इन धार्मिक आयोजनों और विवाह महामहोत्सव के साक्षी बनेंगे। 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 151 गरीब बेसहारा कन्याओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। महाराजश्री ने गत वर्ष जिन बेटियों को विवाह सूत्र में बांधकर विदा किया था, उनसे भेंटकर उनका हाल-चाल जाना। महाराजश्री ने मीडिया के माध्यम से धर्म प्रेमियों, समाजसेवियों से आग्रह किया है कि वे धाम में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।
10 दिव्यांग, 24 अनाथ, 59 पितृहीन,10 मातृहीन कन्याओं के होंगे हाथ पीले
बागेश्वर धाम में होने वाले कन्या विवाह महामहोत्सव में देश के 6 राज्यों की 151 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। जिन 151 कन्याओं का चयन किया गया है उनमें छतरपुर जिले से 75, पन्ना से 14, टीमगढ़ से 10, झांसी से 7, दमोह से 7, महोबा से 7, सागर से 4, सतना से 4 बेटियां शामिल हैं। इन कन्याओं में 10 दिव्यांग कन्याएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 24 कन्याओं के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। 59 ऐसी कन्याएं है जिनके पिता देवलोक चले गए हैं 10 उन कन्याओं के भी हाथ पीले हो रहे हैं जिनकी जननी नहीं है। इस महोत्सव में 48 अति गरीब कन्याओं को परिणयसूत्र में बांधा जा रहा है।
इन बेटियों को मिला बालाजी का आशीर्वाद
चयन समिति ने जिन 151 बेटियों को विवाह के चयनित किया है उनमें कुमुुदनी अनुरागी पुत्री स्व. रामनाथ परसनिया लवकुशनगर, राधा बाई खेरवार पुत्री स्व. रामसुख खरमोरा पन्ना, निधि मिश्रा पुत्री परशुराम मामौन छतरपुर, कु.मोनू नामदेेव पुत्री हरगोविंद बड़ामलहरा, कल्पना कारपेन्टर पुत्री स्व. नाथूराम कुपी छतरपुर, शिवानी नामदेव पुत्री दुर्गा प्रसाद हटा जिला दमोह, हेमलता रैकवार पुत्री स्व. गोपाल मडवा उमरिया, रोली परिहार पुत्री स्व. ओमप्रकाश बम्हौरीकाजी महोबा, पूजा अनुरागी पुत्री स्व. रामचरण महोबा, मधु नामदेव पुत्री स्व. बलराम महोबा, संध्या अहिरवार पुत्री स्व. केतुवा महोबा, निशा नामदेव पुत्री स्व. स्वदेशी महोबा, नंदनी रैकवार पुत्री स्व. नरेश सागर, काजल राय पुत्री स्व. बालकिशन तखतपुर छत्तीसगढ़, हेमलता अहिरवार पुत्री स्व. श्याम झीझन छतरपुर, पूना प्रजापति पुत्री स्व. प्रकाश महाराजपुर, निर्मला विश्वकर्मा पुत्री स्व. कामता ज्यौराहा छतरपुर, दामिनी कोरी पुत्री स्व. प्यारेलाल छतरपुर, हरकुवर कुश्वाहा पुत्री स्व. गनेशी बड़ागणेशपुरा छतरपुर, रोशनी साहू पुत्री स्व. बलदाऊ चंदला, आशा आदिवासी पुत्री स्व.दुर्गा औरिया रगोली छतरपुर, बन्दना अनुरागी पुत्री स्व. पूरनलाल बमीठा, सीमा पाल पुत्री स्व. लखन पहरापुरवा छतरपुर, लक्ष्मी रैकवार पुत्री स्व. कूरे बिजावर, फूला साहू पुत्री स्व. सेतु बसाटा छतरपुर, लक्ष्मी विश्वकर्मा पुत्री स्व. श्यामलाल भोपाल, शालिनी राठौर पुत्री स्व. हीरालाल सागर, खुशबू राजपूत पुत्री स्व. रामकुमार सागर, अहिल्या गोड़ पुत्री स्व. रामनाथ खुरई सागर, राजकुमारी कुशवाहा पुत्री स्व. मोतीलाल मैहर, प्रिया गौतम पुत्री राजकुमार मैहर, भावना पंथी पुत्री राजेश भोपाल, कशिश सेन पुत्री स्व. संतोष सेन विदिशा, पूजा चौरसिया पुत्री स्व. ओमप्रकाश ग्वालियर, कीर्ति अहिरवार पुत्री स्व. हिन्दूपत महोबा, ज्योती खंगार पुत्री स्व. संतोष बम्हौरीकला टीकमगढ़, चंदा कुम्हार पुत्री स्व. अशोक टीकमगढ़, रूबी नापित पुत्री कमलेश टीकमगढ़, राखी कुशवाहा पुत्री स्व.मनोज टीकमगढ़, माया कोरी पुत्री बोटू कोरी टीकमगढ़, सोनिया चौरसिया पुत्री स्व. प्रेमनारायण छतरपुर, आरती चौधरी पुत्री स्व नंदलाल जबलपुर, साक्षी सोनी पुत्री स्व. संतोष शहडोल, अनीता रैकवार पुत्री स्व. हरिचरण सटई छतरपुर, रामदेवी यादव पुत्री शंकर यादव लछनपुरा छतरपुर, साधना रैकवार पुत्री स्व. मुल्लू चौकीपुरवा छतरपुर, रीना पाठक पुत्री स्व.लखचन्द्र झांसी, जूली विश्वकर्मा पुत्री छेदीलाल झांसी, पूजा विश्वकर्मा पुत्री स्व. बालकिशन छरतपुर, तुलसा रैकवार पुत्री स्व. बसंत छतरपुर, रोशनी अनुरागी पुत्री स्व. मुन्नू अभऊ छतरपुर, जयन्ती रैकवार पुत्री स्व. कृपाल भियांताल छतरपुर, सवित्री रैकवार पुत्री स्व. घनश्याम छतरपुर, बबीता गोस्वामी पुत्री स्व. सुरेश छतरपुर, आरती साहू पुत्री स्व. शंकर साहू बमीठा, शिवानी कारपेन्टर पुत्री स्व. जगदीश पीरा छतरपुर, सपना रैकवार पुत्री पंचू धुरा छतरपुर, नेहा रैकवार पुत्री स्व. किलकोटी गोरा छतरपुर, अनीषा अहिरवार पुत्री स्व. खलू खुर्दा छतरपुर, कविता रैकवार पुत्री स्व. शंकर छतरपुर, प्रार्थना दिक्षित पुत्री स्व. बद्री प्रसाद नहदौरा छतरपुर, रजनी पटेल पुत्री स्व. रघुनाथ पुतराइन झमटुली, जयन्ती सेन पुत्री स्व. नंदकिशोर किशुनगढ़ छतरपुर, कविता रैकवार पुत्री स्व. हरि रैकवार सीलोन छतरपुर, द्रोपती बसोर पुत्री स्व. लल्ला खजवा छतरपुर, रीना रैकवार पुत्री स्व. बालकिशुन ललितपुर, श्वेता ठाकुर पुत्री स्व. लक्ष्मीनारायण दिल्ली, आरती कुशवाहा पुत्री स्व. मंगल चन्ना का पुरवा छतरपुर, कविता रैकवार पुत्री स्व. पुरूषोत्तम मऊपुर छतरपुर, महक वाजपेयी पुत्री स्व. रामेश्वर ईशानगर, माधुरी अनुरागी पुत्री स्व. सीताराम महाराजपुर, रेखा कुशवाहा पुत्री स्व. किशोरी मऊसहानियां, मीनू रैकवार पुत्री स्व. कैलाश नौगांव, गीता खरे पुत्री स्व. रामप्रसाद पन्ना, डोली रैकवार पुत्री बब्बू पन्ना , सुषमा रजक पुत्री स्व. माताप्रसाद पन्ना, कृति तिवारी पुत्री स्व. सुनील पन्ना, बिन्नू बाई कुशवाहा पुत्री स्व. साहब पन्ना, राधा विश्वकर्मा पुत्री मनमोहन पन्ना, सपना दहायत पुत्री रामनारायण पन्ना, केतकी सेन पुत्री स्व. रामदास पन्ना, फूलनदेवी रैकवार पुत्री रामचरण महोबा, संध्या यादव पुत्री कटु यादव कालापानी छतरपुर, साधना यादव पुत्री स्व. सावंत पन्ना, प्रति अवस्थी पुत्री सुदर्शन पन्ना, अंजली राय पुत्री सुरेन्द्र टीकमगढ़, प्रियंका वर्मा पुत्री स्व. आत्माराम झांसी, डॉली कुशवाहा पुत्री मनोहरलाल झांसी, रिकंी परिहार पुत्री स्व. अशोक झांसी, निकिता कुशवाहा पुत्री विनोद मैहर, प्रियंका दहिया पुत्री रामसहाय सतना, मीनू जोगी पुत्री कालीचरण टीकमगढ़, माधुरी विश्वकर्मा पुत्री बाबूलाल टीकमगढ़, करीना कोन्दर पुत्री बब्बू गढ़ा गंज छतरपुर, प्रियंका बारार पुत्री मूलचन्द्र बिलहरी छतरपुर, भारती नामदेव पुत्री राजेश पीरा छतरपुर, रोहगी कडेरे पुत्री रामनारायण कुसमा छतरपुर, भारती अनुरागी पुत्री दशरईयां बृजपुरा छतरपुर, सोनम रैकवार पुत्री मिजाजी खजुराहो, प्रियंका चौरसिया पुत्री वृंदावन छतरपुर, प्रभा सेन पुत्री राजेश शुक्लाना मोहल्ला छतरपुर, संगीता रजक पुत्री धनीराम अतरार छतरपुर, रिमझिम कुमारी मौर्य पुत्री मुन्ना प्रसाद अशोकनगर गया, रिंकी खटीक पुत्री बब्लू गंज छतरपुर, पूजा चड़ार पुत्री भगवानदास ग्वालटोली सलैया छतरपुर, भुमानी बाई कोंदर पुत्री वीरन शाहगढ़ जटाशंकर, गीता कुशवाहा पुत्री नन्हेभाई कुशवाहा बक्स्वाहा, सोमवती पाल पुत्री देवीदयाल उमरिया छतरपुर, छाया यादव पुत्री कपूर सिंह अनंतपुरा छतरपुर, अंजली अहिरवार पुत्री देशराज चुरारन छतरपुर, अनीता कुशवाहा पुत्री चेतराम कुशवाहा झांसी, मोहनी बसोर पुत्री रतीराम बसारी छतरपुर, अंकिता सोनी पुत्री स्व. सुभाषचन्द्र ओरिया, नीलम अहिरवार पुत्री भगवानदास छतरपुर, मुस्कान रैकवार पुत्री श्रीराम छतरपुर, दिव्या कुमारी गोड़ आदिवासी पुत्री लालजी गौड़ यादवपुर गोपालगंज, प्रीति कोरी पुत्री लालसिंह कोरी अशोकनगर, कांक्षा साहू पुत्री घंसू मुंगवारी छतरपुर, पूजा रैकवार पुत्री अशोक छतरपुर, किरन बसोर पुत्री सुम्मेरा छतरपुर, रचना पाल पुत्री शंकर पनौठा छतरपुर, अंजली प्रजापति पुत्री सुंदर कदारी छतरपुर, पूनम नामदेव पुत्री जमुना प्रसाद टीकमगढ़, मोना विश्वकर्मा पुत्री बाबूलाल टीकमगढ़, शालू कुशवाह पुत्री पूरन सिंह ग्वालियर, भारती खटीक पुत्री प्रदीप जबलपुर, जागृती कड़ेरे पुत्री हरिनारायण टीकमगढ़, संतोषी रैकवार पुत्री प्रमोद भदेसर छतरपुर, सुदंर बाई आदिवासी पुत्री मनुवा गढ़ा गंज, आराधना सोनी पुत्री शिव प्रसाद बांदा, काजल रैकवार पुत्री लीलाधर दमोह, मानसी सेन पुत्री मुन्ना दमोह, जागृति विश्वकर्मा पुत्री स्व. दुर्गा प्रसाद दमोह, रोहनी पटेल पुत्री स्व. लखन दमोह, सीता रैकवार पुत्री स्व. भीकम पन्ना, खुशबू विश्वकर्मा पुत्री स्व. तेजीलाल पन्ना, अंजली (रघुवंशी) पुत्री राम सिंह राजस्थान, हसिंता नामदेव पुत्री गौरीशंकर पहाडग़ांव छतरपुर, निकिता कोरी पुत्री स्व. राकेश छतरपुर, खुशबू राजा पुत्री भगुन सिंह छतरपुर, नंदिनी कुशवाहा पुत्री हल्कांई छतरपुर, डॉली रैकवार पुत्री दीनदयाल छतरपुर, सरोज रैकवार पुत्री कुट्टन छतरपुर, प्रीति काछी पुत्री स्व. कोमल दमोह, जयंती कुशवाहा पुत्री स्व. मोहनलाल भोपाल, कंचन जोगी पुत्री स्व. धु्रव जोगी दमोह, आशादेवी अनुरागी पुत्री बाबूलाल झांसी एवं पूनम राजपूत पुत्री स्व. रामकुमार जालौन शामिल हैं।
छतरपुर के पत्रकार मेरी आत्मा हैं: पं. धीरेन्द्र शास्त्री

बागेश्वर धाम में आज पं. धीरेन्द्र शास्त्री की पत्रकारवार्ता थी जिसमें उन्होंने गढ़ा में होने वाले मार्च के कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छतरपुर के पत्रकार मेरी आत्मा में बसे हैं मैं इनका जीवन भर ऋण नहीं चुका सकता हूँ। आज जो कुछ भी हूँ वह छतरपुर के पत्रकारों की देन है। पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि एक मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन एक दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के लिए कलेक्टर एवं एसपी से शीघ्र चर्चा की जाएगी। पिछले कार्यक्रम में जो अव्यवस्थाएं हुई हैं उसमें काफी सुधार किया गया है। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास तीन दिन अपने प्रवचन देंगे। इसके अलावा देश एवं विदेश से कई नामी कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 151 कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। सभी कन्याओं को मोटर साईकिल दी जाएगी साथ ही सभी दूल्हा दुल्हन को पहले से ही लंहगा और सूट के कपड़ृे दे दिए जाएंगे ताकि वह शादी के दिन तैयारी करके आएं। उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने 151 कन्याओं के विवाह के लिए काफी मेहनत की और घर घर जाकर ऐसी कन्याओं को चिन्हित किया है। आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन 151 कन्याओं का विवाह संपनन कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महायज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। कुल मिलाकर बागेश्वर धाम में मार्च के माह में विशेष कार्यक्रम के आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसमें देश के सभी महत्वपूर्ण संतों को आमंत्रित किया है।



