Home मध्यप्रदेश Bhopal Today-21 January, every information about your work | भोपाल टुडे-21 जनवरी,...

Bhopal Today-21 January, every information about your work | भोपाल टुडे-21 जनवरी, आपके काम की हर जानकारी: आज देखें श्रीहनुमान लीला-नाट्य, देखें ‘राम विश्व पटल पर’ पर चित्र प्रदर्शनी

34
0

[ad_1]

श्रीहनुमान लीला-नाट्य

  • श्रीराम मंदिर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर आज शाम 7 बजे रवींद्र भवन परिसर में चंद्र माधव बारीक के निर्देशन में श्रीहनुमान लीला-नाट्य की प्रस्तुति होगी।

वर्दी का संगीत

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर बोट क्लब पर शाम 5 बजे मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की संगीतमय प्रस्तुति होगी।

हनुमान चालीसा

  • जनजागृति समिति भोपाल द्वारा अयोध्या बाइपास स्थित टनाटन ढाबे के पास दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक राम भक्तों द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

छाया चित्र प्रदर्शनी

  • संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश द्वारा ‘राम विश्व पटल पर’ चित्र प्रदर्शनी राज्य संग्रहालय में आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, यह प्रदर्शनी 25 जनवरी तक चलेगी।

फिल्म प्रदर्शन

  • शौर्य स्मारक में आज शाम 4 बजे सैन्य फिल्म ‘ सर्विस अवर क्रीड ‘ का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म देखने के लिए शौर्य स्मारक का टिकट लेना पड़ेगा।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ

  • अशोका ऐनक्लेव के पिप्लेशवर महादेव मंदिर अप्सरा टॉकीज के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन आज शाम 8 बजे किया जाएगा।

भोपाल उत्सव मेला

  • भोपाल उत्सव मेला न्यू मार्केट के दशहरा मैदान में चल रहा है।
  • यह पूरे जनवरी माह तक चलेगा।
  • दोपहर 2 बजे से रात तक चलता है।

शालका प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी शुरू हो गई है। भील समुदाय के चित्रकार मुकेश बारिया के चित्रों की यह प्रदर्शनी 30 जनवरी तक चलेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here