[ad_1]

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मल्हारगढ़ क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री बनकर 28 दिसंबर को पहली बार मंदसौर पहुंचे। देवड़ा के आगमन पर जिला भाजपा सहित तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उज्जैन से लेकर मंदसोर तक मार्ग पर जगह जगह स्वागत किया।
उपमुख्मंत्री देवड़ा गुरुवार शाम करीब 7 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद देवड़ा पशुपतिनाथ मंदिर से खुले वाहन में सवार होकर नगर में निकले। इस दौरान पशुपतिनाथ पुलिया वीर सावरकर ब्रिज, खानपुरा चौराहा, मंडीगेट, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पंहुंचे। यहां संगठन पदाधिकारियों द्वारा देवड़ा का अभिनंदन किया गया। इसके बाद स्वागत रैली बालाजी मंदिर बस स्टैंड, युवराज क्लब, गांधी चौराहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए हीरा की बगीची पर पंहुची जहां सभा के साथ आयोजन का समापन हुआ।
कांग्रेस कितनी ही यात्रा निकाल ले जनता सब जानती है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवड़ा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस कितनी भी यात्रा निकाल ले, जनता ने सब सरकारें देखी हैं और विकास भी देखा है। जनता विकास के साथ है और विकास भाजपा की सरकारों ने किया है। फिर वह चाहे प्रदेश में हो या देश में विकास सिर्फ भाजपा शासन में ही हुआ है।
[ad_2]
Source link

