[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- When Mother Reached The Room, She Was Found Hanging, 17 Year Old Minor Also Consumed Poison And Died
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के पलासिया इलाके में रहने वाले एक कॉलेज के स्टूडेंट ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र अपने निर्माणधीन घर पर पानी से तरी करने के बाद अपने कमरे में गया ओर फंदे पर झूल गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पलासिया पुलिस के मुताबिक घटना चिटनिस का पुरवा की है। शशिकांत पुत्र गोपाल सिलावट ने अपने घर में फांसी लगा ली। चाचा ने पुलिस को बताया कि उनका सामने ही घर बन रहा है। शशिकांत यहा मकान की तरी करने पहुंचा। इसके कुछ देर बाद कमरे में चले गया। जब मां कुछ देर बाद उसे देखने पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। शंशिकात निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। परिवार में उसकी एक छोटी बहन भी है। पिता पैसेजर आटो रिक्शा चलाते है। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड को लेकर वजह सामने नही आई है।
17 साल की नाबालिक की जहर से मौत
इंदौर के बिजलपुर में रहने वाली 17 साल की अलका की जहर खाने से मौत हो गई। बुधवार शाम को पिता जगदीश घर अाए। देर शाम अलका की तबीयत बिगड़ी तो उसने पूछने पर जहर खाने की बात कही। इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरो ने एमवाय भेज दिया। रात में अलका की यहां मौत हो गई। परिवार के मुताबिक अलका की चार बड़ी बहने ओर दो भाई ओर है। पिता ओर मां मजदूरी से जुड़ा काम करते है। आत्महत्या को लेकर वजह स्पष्ट नही हो पाई है।
नवविवाहीता की संदिग्ध मौत
इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली तनु(23)पति ब्रजेश यादव निवासी मूसाखेड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिश्तेदार महिला ने बताया कि कुछ समय पहले ही तनु की शादी हुई थी। पति इंदौर के निजी कॉलेज में जॉब करता है। तनु का सांस लेने के दिककत होती थी। बुधवार रात करीब 12 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी ओर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिवार गांव में है। गुरूवार को उनके समक्ष बयान लेकर डॉक्टरो से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link



