Home मध्यप्रदेश Entry of Pakistani video in MP assembly elections | दिग्विजय का दावा-...

Entry of Pakistani video in MP assembly elections | दिग्विजय का दावा- ये भारत का हाल; शिवराज बोले- आपका पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर

40
0

[ad_1]

आशीष उरमलिया/गौरव शर्मा (भोपाल)28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। 2 नवंबर की सुबह 6:30 बजे दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक बच्ची शायरी सुनाते दिख रही है। बोल हैं- खुद्दार मेरे शहर का फ़ाको से मर गया, राशन जो आ रहा था, अफसर के घर गया…।

दिग्विजय सिंह का दावा है कि वीडियो भारत का है। कैप्शन लिखा- ‘इस नन्ही बच्ची से सुनें देश में गरीबी के हालात। यही हकीकत है, जो मोदी-शाह नहीं समझ पा रहे हैं।’ इसे लेकर दिग्विजय को ट्रोल किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने 2 नवंबर की सुबह ये वीडियो शेयर किया था।

दिग्विजय सिंह ने 2 नवंबर की सुबह ये वीडियो शेयर किया था।

CM शिवराज ने भी किया शेयर

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर कमेंट किया है। लिखा- “राजा साहब आप भी गजब करते हैं। आपका पाकिस्तान प्रेम ताे जगजाहिर है… इसलिए वीडियो देखकर जरा भी हैरानी नहीं होती। पाकिस्तान के वीडियो को शेयर करके आखिर आप साबित क्या करना चाहते हैं?”

शिवराज ने tik-tok के Izaj khan advocate (ab law chamber) के वीडियो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के वीडियो पर कमेंट किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के वीडियो पर कमेंट किया।

दैनिक भास्कर ने इस वीडियो की पड़ताल की। पता लगाया कि वीडियो में दिख रही लड़की कौन है? वीडियो कहां का है?

पहले दिग्विजय की पोस्ट पर आए रिएक्शन जान लीजिए

X यूजर प्रवीण सिंह ने कमेंट किया- क्या ये लड़की मध्यप्रदेश की है? आप इसकी लोकेशन शेयर कीजिए। दिग्विजय सिंह भारत को बदनाम मत कीजिए। ये लड़की पाकिस्तान की है। कैसे व्यक्ति हैं आप?

दूसरे X यूजर ने लिखा- दिग्विजय बाबू ये वीडियो भारत का नहीं है। आपकी सोशल मीडिया टीम आपको मुसीबत में डाल देगी।

अब पड़ताल

वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की की इमेज को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। रिजल्ट में वीडियो के इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉट्स दिखे। अजान की आवाज भी सुनाई दे रही है। इन पर दर्ज कमेंट्स उर्दू में थे।

इसके बाद गूगल पर Izaj khan advocate (ab law chamber) tik-tok सर्च किया, तो उस लड़की के वीडियो भी मिल गए। चैनल को खंगालने पर दिग्विजय द्वारा शेयर किया गया वीडियो भी मिल गया। पता चला कि वीडियो 7 अक्टूबर 2023 को इसी चैनल से शेयर किया गया था। इससे पहले, 26 जुलाई 2023 को भी इसी लड़की का एक अन्य वीडियो शेयर किया गया था।

सर्च के दौरान वीडियो Izaj khan advocate (ab law chamber) tik-tok पर भी मौजूद है।

सर्च के दौरान वीडियो Izaj khan advocate (ab law chamber) tik-tok पर भी मौजूद है।

Ab law chamber पाकिस्तान के पेशावर की एडवोकेट फर्म है। इसे आवेश बाबर नाम के एडवोकेट लीड करते हैं। इनका भी सोशल मीडिया अकाउंट मिला। इलियाज खान इसी फर्म में प्रैक्टिस करते हैं। अपने टिक टॉक चैनल के बायो में लाहौर लिखते हैं। उनके द्वारा बच्ची वाले शेयर किए गए वीडियो पर नवाब नाम के यूजर ने वैरी नाइस माइ नेफ्यू कमेंट किया है।

निष्कर्ष

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, वह भारत का नहीं है। वीडियो में दिख रही लड़की का भी देश से संबंध नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज का दावा सही है। लड़की और वीडियो पाकिस्तान के हैं।

फैक्ट चैक से जुड़ी खबरें पढ़ें…

कार्तिक आर्यन बोले- मैं भी कांग्रेसी, वायरल वीडियो की सच्चाई

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन कहते दिख रहे हैं- ‘मैं भी कांग्रेसी हूं।’ वे कमलनाथ और कांग्रेस का प्रचार भी कर रहे हैं। 47 सेकेंड का यह वीडियो 30 अक्टूबर की सुबह X पर अपलोड किया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। क्लिक करें

कमलनाथ का वीडियो- चुनाव बाद हिंदुओं से निपट लेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी जमकर आलोचना हो रही है। वीडियो शेयर कर लोग कमलनाथ और कांग्रेस का बायकॉट करने की बात भी कर रहे हैं। आखिर क्या है इस वीडियो में? वीडियो कहां से आया? सच्चाई जानने के लिए भास्कर ने इसकी पड़ताल की। क्लिक करें

प्रियंका बोलीं-एमपी में 3 साल में सिर्फ 21 नौकरियां मिलीं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को दमोह में थीं। दमोह के महाराणा प्रताप स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने बीजेपी को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। प्रियंका बोलीं- आज देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में पिछले 3 साल में केवल 21 नौकरियां दी हैं। क्लिक करें

दिग्विजय का दावा- EVM और वीवीपैट में छेड़खानी संभव

‘ईवीएम और वीवीपैट में भी चिप लगी है, इसलिए यह भी टैम्पर प्रूफ यानी छेड़छाड़ विरोधी नहीं है।’ ये बयान 24 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में दिया। उन्होंने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी वे कई बार ऐसा दावा कर चुके हैं। क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here