Home मध्यप्रदेश Today is the last day to submit nominations | सागर की 8...

Today is the last day to submit nominations | सागर की 8 विस सीटों पर अब तक 57 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, सबसे कम हाईप्रोफाइल खुरई सीट पर 3 उम्मीदवार

36
0

[ad_1]

सागर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते नामांकन जमा करने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन है। अंतिम दिन सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करेंगी। सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर अब तक कुल 65 नामांकन जमा किए गए हैं। जिसमें कुछ प्रत्याशियों ने दो से चार नामांकन जमा किए हैं। ऐसे में अब तक 8 विधानसभा सीटों पर कुल 57 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कर चुनावी रण में ताल ठोकी है। इसमें सबसे ज्यादा नामांकन रहली विधानसभा सीट पर जमा हुए हैं। यहां प्रमुख दलों समेत निर्दलीय 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किए हैं। वहीं सबसे कम 3 नामांकन जिले की हाईप्रोफाइल सीट खुरई विधानसभा में जमा हुए हैं। हालांकि अभी नामांकन जमा करने के लिए एक दिन शेष है। सोमवार को अन्य उम्मीदवार नामांकन जमा कर सकते हैं।
कद्दावर मंत्री भार्गव की विस में सबसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार
इस बार के विधानसभा चुनाव में सागर जिले में सरकार के तीन मंत्री चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में इन सीटों पर सभी की नजर है। अब तक जमा हुए नामांकन की स्थिति देखे तो जिले की रहली विधानसभा में सबसे ज्यादा 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इसमें 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी व पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जिले की खुरई विधानसभा में अब तक एक भी निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन जमा नहीं किया है। खुरई सीट से भाजपा प्रत्याशी व नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नामांकन के अलावा यहां अब तक कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया है।
रहली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आज जमा करेंगी नामांकन
सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल सोमवार को अपना नामांकन जमा करेंगी। वे सुबह 11 बजे रहली की पुरानी सब्जी मंडी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगी। जहां अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करेंगी। इसके साथ ही वे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार भी जिले की 8 विधानसभा सीटों पर नामांकन जमा कर सकते हैं।
पढ़िए…जिले की 8 विधानसभा सीटों पर किन उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन
सागर विधानसभा सीट: 10 नामांकन:
भाजपा से शैलेंद्र जैन, कांग्रेस से निधि जैन, आम आदमी पार्टी से मुकेश जैन, बहुजन समाज पार्टी से स्मोही जाटव, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रामलाल रजक, निर्दलीय सुबोध शुक्ला, दीपक कोष्ठी, आम आदमी पार्टी से लक्ष्मीकांत राज, उमेश त्राहिमाम, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) से सोना पटेल।
सुरखी विधानसभा सीट: 8 नामांकन: भाजपा से गोविंद सिंह राजपूत, कांग्रेस से नीरज शर्मा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से तुलसीराम पाल, बहुजन समाज पार्टी से अनीता दांगी, निर्दलीय नीरज शर्मा, शिशुपाल सिंह, योगेश सिंह कुशवाहा, जाकिर अली।
रहली विधानसभा सीट: 14 नामांकन: भाजपा से गोपाल भार्गव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भगवानदास, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से अशोक लोधी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रजनी पटेल, निर्दलीय कंछेदी कुर्मी, अमित कुर्मी, नंदकिशोर कुर्मी, दिनेश कुर्मी, तरुण पटेल, रजनी, सरोजरानी, ज्योति पटेल, रजनी गुप्ता, सावित्री।
देवरी विधानसभा सीट: 6 नामांकन: भाजपा से बृजबिहारी पटेरिया, कांग्रेस से हर्ष यादव, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से एड. देवेंद्र सिंह लोधी, निर्दलीय प्रहलाद सिंह, रानू लोधी, मुकेश रजक।
नरयावली विधानसभा सीट: 6 नामांकन: भाजपा से प्रदीप लारिया, कांग्रेस से सुरेंद्र चौधरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से सुरेश धानक, बहुजन समाज पार्टी से लटोरी प्रसाद सूर्यवंशी, आम आदमी पार्टी से अरविंद तोमर, निर्दलीय कोमल चढ़ार।
खुरई विधानसभा सीट: 3 नामांकन: भाजपा से भूपेंद्र सिंह, कांग्रेस से रक्षा राजपूत, बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार रजक।
बीना विधानसभा सीट: 4 नामांकन: भाजपा से महेश राय, कांग्रेस से निर्मला सप्रे, बहुजन समाज पार्टी से रामेंद्र अहिरवार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से चंद्रशेखर राज।
बंडा विधानसभा सीट: 6 नामांकन: भाजपा से वीरेंद्र सिंह लोधी, कांग्रेस से तरवर सिंह लोधी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भानुप्रताप सिंह लोधी, आम आदमी पार्टी से सुधीर यादव, बहुजन समाज पार्टी से रंजोर सिंह बुंदेला, निर्दलीय भगवानदास यादव।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here