Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023:बसपा ने 13 प्रत्याशियों की बारहवीं सूची जारी की, सुमावली...

Mp Election 2023:बसपा ने 13 प्रत्याशियों की बारहवीं सूची जारी की, सुमावली से कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया – Mp Election 2023: Bsp Releases 12th List Of 13 Candidates, Giving Ticket To Kuldeep Sikarwar From Sumavali

36
0

[ad_1]

MP Election 2023: BSP releases 12th list of 13 candidates, giving ticket to Kuldeep Sikarwar from Sumavali

बसपा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को अपनी बारहवीं सूची जारी कर दी। इसमें 13 प्रत्याशी घोषित किए हैं। बसपा ने सुमावली में कांग्रेस के कुलदीप सिकरवार का टिकट काटने के कुछ देर बाद ही अपना प्रत्याशी बना दिया। यहां पर कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काट कर कुलदीप सिकरवार को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज होकर अजब सिंह बसपा में चले गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने विरोध और चुनाव में जीत की संभावना को देखते हुए सिकरवार का टिकट काट कर फिर अजब सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बना दिया था।

इसके अलावा बसपा ने  सिंगरौली में चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, श्योपुर में विहारी सिंह सोलंकी, टीकमगढ़ में सीताराम लोधी, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर,पन्ना में विमला अहिरवार, सुसनेर में नवीन मिश्रा, सोनकच्छ में मुकेश सोंनगरा  की जगह बाबू लाल चौहान, हाटपिपलया में मुकेश सोनगरा, इंदौर-4 में सत्यनारायण बिंदौरिया, इंदौर-5 में मनोहर विजोले,नागदा खाचरौद में करण सिंह और सागर में  कु. स्मोही जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here