Home मध्यप्रदेश Teacher cadre will get salary for the strike period | शिक्षकों को...

Teacher cadre will get salary for the strike period | शिक्षकों को मंत्री ने दिलाया भरोसा, इसी हफ्ते जारी होंगे क्रमोन्नति के आदेश

44
0

[ad_1]

दर्शन सिंह ओड,भोपाल41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाेपाल। पांच साल से क्रमोन्नति और वरिष्ठता की मांग कर रहे प्रदेश के 80 हजार से अधिक शिक्षकों को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने भरोसा दिलाया है कि इसी हफ्ते उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। तीन अक्टूबर को मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल, राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव संयुक्त रूप से मंत्री से मिलने मंत्रालय पहुंचे थे। यह प्रतिनिधिमंडल मंत्री से पहले मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा से भी मिला।

हड़ताल अवधि का मिलेगा वेतन

अपनी मांगों को लेकर अध्यापक-शिक्षक हड़ताल पर रहे थे, इस अवधि का वेतन काट लिया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने की मांग की, तो मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह भी जल्द कर देंगे। संघ के जबलपुर जिला सचिव दीनानाथ चौधरी ने बताया कि मंत्री ने यह भी कहा है कि संगठन की अन्य मांगों को भी चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने से पहले पूरी कर दिया जाएगा। इनके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विभाग के अधिकारियों से भी मिले और मांगें पूरी करने को लेकर अंदरखाने में चल रही तैयारियों की जानकारी ली। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 10 सितंबर को कहा था कि अध्यापक-शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। इसके बाद से ही शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई थीं।

प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल

मंत्री और अधिकारियों से मिले प्रतिनिधिमंडल में गोविंद बिसेन, राधेश्याम राजपूत, अनिल पटेल, जुगल किशोर, केशर सिंह नागर, मुकेश बरसैयां, विनोद पाटीदार, हरीकिशन वर्मा, तोताराम राजोरे, नंदकिशोर टांक, विक्रम सिंह गौर, राहुल पाराशर, राजेश यादव, देवबक्श कारपेंटर आदि शामिल थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here