[ad_1]
डिंडौरी25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने कन्या आश्रम में रहने वाली छोटी-छोटी छात्राओं को गुड टच और बेड टच के बारे में जागरूक किया। उससे बचने के उपाय भी बताए। थाना प्रभारी प्रशंसा तांडिया ने बच्चों को बताया कि अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे, उसको इग्नोर ने करे। अपने परिजन साथ अपने वाले साथियों को जरूर बताएं।
क्योंकि विरोध नहीं करेंगे, तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। वह खराब हरकत कर सकता है। इसके अलावा अपने साथियों को इस तरफ व्यवहार करने वाले लोगों से सतर्क रहे। अपने ऊपर हो रहे गलत कार्य को महिला टीचर से भी शेयर करें। अपने परिचितों को शराब, तंबाकू जैसी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
महिला थाना प्रभारी ने साइबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी की जानकारी भी साझा की। जागरूकता अभियान में महिला थाने से एएसआई जमुना धनजय, ओम सिंह ठाकुर, आरक्षक लल्लू सिंह मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link



