Home मध्यप्रदेश 126 feet high Sahastrakoot temple is being built | श्रद्धालुओं को जिन...

126 feet high Sahastrakoot temple is being built | श्रद्धालुओं को जिन प्रतिमाओं के दर्शन कराए, शिला शुद्धि, पूजन और शिला स्थापना हुई

38
0

[ad_1]

विदिशा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा के शीतल धाम में भव्य समवशरण मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में विराजमान होने वाली जिन प्रतिमाओं के दर्शन और शिला शुद्धि, पूजन और शिला स्थापना का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया।

शहर के शीतल धाम में भव्य समवशरण मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। सहस्त्रकूट जिनालय का निर्माण होना है। समवशरण मंदिर में विराजमान होने वाली 72 जिन प्रतिमाओं के श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। 126 फीट ऊंचे बनने जा रहे सहस्त्रकूट जिनालय की शिला शुद्ध और शिला स्थापना का कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जैन समाज के 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ की गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान कल्याणक की सिद्ध भूमि शीतलधाम विदिशा में करोड़ों रुपए की लागत से देश का पहला 136 फीट ऊंचा समवशरण मंदिर बन रहा है। साल 2008 अप्रैल में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने इसका शिलान्यास किया था। 2012 से इसका निर्माण कार्य राजस्थान के सेंड स्टोन को तराशकर करवाया जा रहा है।

इस समवशरण मंदिर में 24 तीर्थंकरों के अलावा भगवान का पूरा दरबार रहेगा। समवशरण मंदिर गोलाई के रूप में होगा। हाल के बीचों-बीच समवशरण मंदिर में मुख्य वेदी होगी, जिस पर चारों दिशाओं में श्रीजी की प्रतिमा विराजमान होगी। इसके चारों ओर त्रिकाल चौबीसी की 72 जिन प्रतिमाएं विराजमान होंगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here