Home मध्यप्रदेश Food poisoning in popular food factory | एक कर्मचारी की मौत, कई...

Food poisoning in popular food factory | एक कर्मचारी की मौत, कई हुई बीमार, फैक्ट्री मालिक ने मामले को दबाया

35
0

[ad_1]

जबलपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर के मनमोहन नगर में स्थित पापुलर फूड कंपनी में काम करने वाले एक दर्जन से अधिक मजदूर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आनन- फानन में बीमार हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल लें जाया गया, जहां रास्ते में एक कर्मचारी की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को मौत की जानकारी दिए बिना ही उसके शव को उत्तरप्रदेश उसके घर भेज दिया। शनिवार की शाम को जैसे ही गोहलपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली तो फूड विभाग की टीम के साथ फैक्ट्री पहुंची और जांच शुरू की।

गोहलपुर थाना के मनमोहन नगर स्थित पापुलर फूड कंपनी में काम करने वाले एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों की आज दिन में तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। फैक्ट्री के मालिक तुलसीदास केसवानी बीमारों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। जबकि मृतक कर्मचारी शिवम कश्यप के शव को बिना किसी को जानकारी दिए उसे यूपी के लिए रवाना कर दिया। इस घटना की जानकारी लगते मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों से जानकारी जुटा रही है, वही फूड विभाग की टीम ने फैक्ट्री के सेंपल लिए है। पापुलर फूड फैक्ट्री तुलसीदास केसवानी और सुमित केसवानी की है, जहां पर कि ब्रेड, टोस और केक बनाए जाते है। पुलिस में जांच में यह भी पाया कि फैक्ट्री में नाबालिग लड़के भी काम कर रहें थे।

फैक्ट्री के मालिक तुलसीदास केसवानी का कहना है कि आज सुबह फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इलाज के लिए मनमोहन नगर अस्पताल लें जाया जा रहा था, रास्ते में शिवम कश्यप की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि ठेकेदार ने शव को उसके परिवार वालों के पास उत्तरप्रदेश भिजवा दिया है। फैक्ट्री मालिक ने इस पूरे मामले को दबाने की भी कोशिश की, और बिना पुलिस- प्रशासन की जानकारी दिए शव को भिजवा दिया।

फूड प्वाइजनिंग की जानकारी लगते ही फूड विभाग की टीम के साथ गोहलपुर थाना पुलिस फैक्ट्री पहुंची और जांच शुरू की। टीआई का कहना है कि फैक्ट्री में हुई घटना संदेह के घेरे में है, क्योंकि बिना जानकारी के ही शव को उसके घर उत्तरप्रदेश भिजवाया गया था। टीआई में बताया कि शव को वापस जबलपुर बुलवाया जा रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट के अधार पर कार्रवाही की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here