[ad_1]
![]()
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर के लसूडिया इलाके में रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में उसकी बड़ी बहन ने उसे देखा तो चाचा को सूचना की। बच्ची के परिवार के लोगों ने मामले में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद शव को एमवाय भेजा गया है। लसूड़िया पुलिस के एसआई बाबूलाल कुमरावत के मुताबिक घटना अंकुर आंगन निपानिया इलाके की है। यहां रहने वाली वैशाली (14) पुत्री दिनेश घुमारे ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि वैशाली की बड़ी बहन सोनाली जब किचन में पहुंची तो वहां वैशाली फंदे से लटकी हुई थी। इस दौरान सोनाली कमरे से बाहर आई और सामने रहने वाले अपने चाचा उमेश को जानकारी दी। बाद में लसूड़िया पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस के मुताबिक वैशाली के पिता मजदूरी करते हैं।
[ad_2]
Source link

