Home मध्यप्रदेश Reeti Pathak said – There are many contenders for the post of...

Reeti Pathak said – There are many contenders for the post of CM, it is a matter of good fortune | सांसद के बयान पर कांग्रेस ने कहा- वर्तमान मुख्यमंत्री पर इन्हें विश्वास नहीं रहा

40
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Reeti Pathak Said There Are Many Contenders For The Post Of CM, It Is A Matter Of Good Fortune

भोपाल34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा सांसद रीति पाठक और कांग्रेस नेता राजीव सिंह। - Dainik Bhaskar

भाजपा सांसद रीति पाठक और कांग्रेस नेता राजीव सिंह।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं बचे हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए जंग छिड़ी हुई है। इसी बीच सीधी सांसद रीति पाठक ने कहा, ‘ये हम सबके लिए कितने सौभाग्य की बात है, हमारे पास मुख्यमंत्री पद के लिए इतने नाम हैं। कितनी क्षमता और सक्षमता है हमारी पार्टी में।’

सांसद रीति पाठक मंगलवार को भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने कहा, ‘कार्यकर्ता होने के नाते हम ये मानते हैं कि इतने सारे नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। निश्चित रूप से मुझे तो इस बात के लिए बहुत खुशी है।’ बता दें, भाजपा ने सीधी विधानसभा क्षेत्र से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने सांसद रीति पाठक को सीधी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने सांसद रीति पाठक को सीधी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस बोली- सांसद के बयान ने सब बता दिया

सांसद रीति पाठक का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा, ‘जब सांसद जैसे गरिमामय पद पर रहने वाली नेता यह कहे कि बहुत सारे मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं तो यह निश्चित हो जाता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री पर उन लोगों का विश्वास नहीं रहा है। राजनीतिक दलों में यह नेतृत्व तय करता है, लेकिन सांसद पूरी गंभीरता से बोल रहीं हैं। इसका मतलब यह है कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू हो चुकी है।’

कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने कहा, ‘कल इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के घर पर नारे लगे कि अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, कैलाश विजयवर्गीय जैसा हो। ऐसे ही नारों की आवाज दूसरे अंचलों से भी आएगी। भाजपा में बिखराव की स्थिति है। भाजपा को प्रदेश के कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं रहा है। उन्होंने दिल्ली में जो सांसद थे, उन्हें उतारकर यह मान लिया है कि वो चुनाव हारने जा रहे हैं।’

सांसद रीति पाठक ने कहा- कांग्रेसी दिशा विहीन है

रीति पाठक ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ये कहते मुझे खुशी है कि पार्टी ने हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास किया है। भाजपा यह तय करती है कौन से क्षेत्र में किस जगह के लिए कौन से कार्यकर्ता उपयुक्त रहेंगे। भाजपा सोच-समझकर निर्णय करती है और किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं अपने केन्द्र और राज्य के नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हम सबको योद्धा बनाया। कांग्रेस के पास बोलने और सोचने के लिए कुछ नहीं हैं। कांग्रेस दिशा विहीन है। वो किसी दिशा में निकलते हैं तो उनका मन भ्रामक हो जाता है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास करना सीखा है। हम कार्यकर्ता किसी भी निर्देश के लिए तैयार रहते हैं।

केदारनाथ का टिकट कटने पर बोलीं-ये संगठन की व्यवस्था

रीति से जब पूछा गया कि क्या पेशाब कांड के कारण मौजूदा विधायक का टिकट काटा गया है तो उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं हैं। ये एक व्यवस्था है। पार्टी व्यवस्था को समझती है। काटना, जोड़ना ये कांग्रेस के शब्द हैं। हमारे संगठन में कार्यकर्ताओं को आदेश मिलता है। व्यवस्था के तहत हमें आगे निकलना होता है।

पेशाबकांड की घटना के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर थी। पीड़ित पर पेशाब करने वाले आरोपी का नाम सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला से जुड़ा था, जिससे इस मामले ने देशभर में तूल पकड़ा था।

पेशाबकांड की घटना के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर हमलावर थी। पीड़ित पर पेशाब करने वाले आरोपी का नाम सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला से जुड़ा था, जिससे इस मामले ने देशभर में तूल पकड़ा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में सीएम का जिक्र ना होने को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर रीति पाठक ने कहा- उनका भाषण सुनिए उसमें पूरा सार है। मध्य प्रदेश में क्या-क्या हुआ। मध्य प्रदेश किस तरह से ऊपर उठा और कहां तक मजबूती से पहुंचा। राष्ट्र के विकास में मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here