Home मध्यप्रदेश 40 members traveled on foot from Tanda and reached Mohankheda pilgrimage, had...

40 members traveled on foot from Tanda and reached Mohankheda pilgrimage, had darshan. | टांडा से 40 सदस्य पैदल यात्रा कर मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचे, दर्शन किए

15
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • 40 Members Traveled On Foot From Tanda And Reached Mohankheda Pilgrimage, Had Darshan.

टांडा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टांडा| पर्युषण पर्व के समापन के बाद प्रतिवर्षानुसार इसवर्ष भी टाण्डा जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार के 40 सदस्य टांडा से मोहनखेड़ा तीर्थ तक पैदल पहुंचे। शनिवार प्रातः 6 बजे निकले सदस्य भगवान आदिनाथ तथा गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए रिंगनोद जैन मंदिर पहुंचकर मूलनायक चंदाप्रभु भगवान के एवं दादा गुरुदेव के दर्शन वंदन किए। जैन श्रीसंघ रिंगनोद ने यात्री संघ का बहुमान किया।

इसके बाद सभी यात्री दोपहर 1 बजे मोहनखेड़ा पहुंचे। जहां मोहनखेड़ा ट्रस्ट मंडल के सुजानमल सेठ, संजय मेहता आदि ने संघ यात्रियों का कंकु चावल तथा माला पहनाकर स्वागत किया। म्यूजियम पर निश्यच जैन डॉ. यत्न जैन, डॉ. यश जैन ने यात्रियों का बहुमान किया। इसके बाद यात्रियों ने मोहनखेड़ा में दादा आदिनाथ एवं दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरि के दर्शन वंदन पूजन कर आराधना की।

वहीं विगत वर्ष में टांडा श्रीसंघ के द्वारा ज्ञात-अज्ञात भूलों के लिए क्षमा याचना की। वहीं चातुर्मास के लिए विराजित जयंतसेन सूरि की पट्टधर वर्तमान आचार्य नित्यसेन सूरि तथा जयरत्न सूरि के आज्ञानुवर्ती साध्वी भगवंत तत्वलता श्रीजी, कुसुमलता श्रीजी जिनांग यशा श्रीजी, करुणायशा श्रीजी के दर्शन किए। 9 वर्षीय बालक जयंत अश्विन नखेत्रा जिन्होंने पर्युषण पर्व में छठ अट्ठम तप किया था वे भी पैदल मोहनखेड़ा चले।

संघ में वरिष्ठ तथा कोषाध्यक्ष पारस हरण, भूपेंद्र लोढ़ा के मार्गदर्शन में यात्रा पूर्ण की अजित हरण, नीलेश चौहान अश्विन नखेत्रा विनय बाफना सौरभ हरण शैलू डूंगरवाल ने अपनी अनुकरणीय सेवा दी। टाण्डा संघ ने लक्की ड्रा का आयोजन भी किया था, जिसमें भाग्यशाली अमित डूंगरवाल प्रणय हरण सपन लोढ़ा महावीर नखेत्रा को इनाम मिला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here