Home मध्यप्रदेश Sarpanch association submitted memorandum to zip president | उपयंत्री पर लगाए मनमानी...

Sarpanch association submitted memorandum to zip president | उपयंत्री पर लगाए मनमानी के आरोप, कहा- हर काम के लिए कर रहे रुपयों की डिमांड

12
0

[ad_1]

बैतूल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आठनेर जनपद पंचायत में पदस्थ उप यंत्री के खिलाफ जनपद क्षेत्र के सरपंच लामबंद हो गए। सरपंचों ने उप यंत्री पर शासकीय कार्यों का समय पर मूल्यांकन नहीं करने सहित हर काम के लिए रुपयों की डिमांड करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज वागद्रे के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार को सौंपे ज्ञापन में सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि आठनेर जनपद क्षेत्र में पदस्थ उपयंत्री सचिन वास्कले के द्वारा हमारी ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्यों का समय पर मूल्यांकन नहीं किया जाता है, मूल्यांकन से पहले मोटी रकम की डिमांड सरपंचों से की जाती है।

जिसके बाद कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है, निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के महीनों गुजरने के बाद कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन करने के बाद कार्य का मूल्यांकन काम की स्वीकृत राशि से कम दिखाया जाता है। जिसके चलते निर्माण कार्य कराने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सामग्री का भुगतान भी नहीं कर पाते है।

जनपद क्षेत्र की समस्त पंचायतें उपयंत्री सचिन वास्कले के कार्यों से असंतुष्ट है। सरपंच संघ ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार से मांग की है कि उपयंत्री सचिन वास्कले को अन्य स्थान में स्थानांतरण कर क्षेत्र में कुशल उपयंत्री को पदस्थ किया जाए।

गौरतलब है कि उप यंत्री सचिन वास्कले पिछले 10 वर्षो से एक ही स्थान पर पदस्थ है। क्षेत्र में जमे होने के चलते हर काम में मनमानी करने का रवैया अपना लिया है।

शिकायत के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र कुंभारे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज वागद्रे, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया वारियर सचिन धाकड़, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष पिंटू (जितेंद्र) उइके, सरपंच रामा इवने, सरपंच मालती गुलाब उइके, विजय उइके, उमेश कुमरे, हंसराज देशमुख उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here