Home मध्यप्रदेश Jan Aakrosh Yatra reached Panna | अरुण यादव बोले- सीएम का लोगों...

Jan Aakrosh Yatra reached Panna | अरुण यादव बोले- सीएम का लोगों से पारिवारिक संबंध नहीं, भ्रष्टाचारियों और माफियाओं उनका परिवार

13
0

[ad_1]

पन्ना14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जन आक्रोश यात्रा लेकर पन्ना पहुंचे बुंदेलखंड के प्रभारी और पीसीसी पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भ्रष्टाचारियों और माफियाओं का प्रदेश में बोलबाला है। बड़े-बड़े घोटाले हो रहे है।

यह सरकार 50 प्रतिशत कमिशन वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम का प्रदेश के लोगों से पारिवारिक संबंध नहीं है। उनका भ्रष्टाचारियों से ज्यादा संबंध है। इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव के मूड़ में है और 2023 विधानसभा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है।

भाजपा सरकार की विदाई का समय

दरअसल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। बुंदेलखंड में कांग्रेस के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव जन आक्रोश यात्रा लेकर पन्ना पहुंचे। यहां उन्होंने शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 18 साल से भाजपा की सरकार है और अब इस सरकार की विदाई का समय आ गया है।

प्रदेश के हालात अब बेकाबू हो चुके है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। कर्नाटक में तो 40% कमीशन वाली सरकार की विदाई हो चुकी है। अब मध्यप्रदेश की 50% कमीशन वाली सरकार की बारी है। 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी और हम कमलनाथ के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाकर प्रदेश में जनता की सेवा करेंगे।

अनुपपुर में आदिवासी भाई को जूते मार रहे

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में व्यापम, पटवारी भर्ती जैसे बड़े घोटाले हुए है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर प्रदेश में बेरोजगारी का आलम फैला दिया। पलायन हो रहा है। प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है।

सीधी में आदिवासी भाई पर पेशाब किया जा रहा है, तो अनुपपुर में आदिवासी भाई को जूते मारे जा रहे है। वहीं पन्ना विधायक और मप्र सरकार में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, खजुराहो लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सांसद बताएं कि उन्होंने पन्ना जिले के लिए कौन से बड़े काम किए है। खनिज मंत्री तो रेत में व्यस्त रहे है।

मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता से पारिवारिक संबंध वाले बयान पर अरुण यादव बोले कि उनका प्रदेश की जनता से पारिवारिक संबंध होता तो प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होते।बहन, बेटियां, महिलाएं प्रदेश में शोषित है। तो कैसा पारिवारिक संबंध है। उनका परिवार प्रदेश के भृष्टाचारियों व माफियाओं के परिवार है। इस बार भाजपा डरी हुई है। उनकी सरकार जाने वाली है।

अरुण यादव से मिला पन्ना जयस संगठन

जन आक्रोश यात्रा के दौरान जयस के जिलाध्यक्ष जयराम यादव ने अरुण यादव से मुलाकात कर कहा कि जयस संगठन ने कांग्रेस पार्टी के सामने अपने विभिन्न मुद्दे रखे है। अरुण यादव ने हमे भरोसा दिया है कि जयस सभी मुद्दों पर सहमति बनाई जाएगी। अगर सहमति बनती है, तो विधानसभा चुनाव में जयस संगठन कांग्रेस का समर्थन करेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here